Kalpana Singh in KBC | कौन बनेगा करोड़पति में प्रिंसपल कल्पना सिंह ने जीता 3 लाख 20 हजार | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Sep 07, 2021
कौन बनेगा करोड़पति में 6 सितम्बर को हॉट सीट पर बैठने का सौभाग्य प्राप्त हुआ कल्पना सिंह को , जो ग्वालियर मध्यप्रदेश की रहने वाली है |
कल्पना सिंह चंपा में दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रिंसपल है और KBC के मंच से 3 लाख 20 हजार जीतकर गई | 6 लाख 40 हजार पर गलत जवाब देकर नीचे गिरी |
कौन बनेगा करोड़पति के हर एपिसोड का शुरुआत महानायक अमिताभ बच्चन "जानदार , धनदार और शानदार" से आरम्भ करते है और उसके बाद फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड आरम्भ होता है | FFF राउंड के दौरान प्रतिभागी को तीन सवाल का जवाब देना होता है और सबसे पहले तीनों को मिलाकर जो जवाब देता है , उसी को हॉट सीट पर बैठने का मौका दिया जाता है |
7 सितम्बर को कल्पना सिंह सबसे पहले जवाब देकर अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर विराजमान हुई | इस एपिसोड में आस्क द एक्सपर्ट्स के रूप में रणजीत सिंह डिसले , जो की एक शिक्षक है , नजर आये थे |
चारो लाइफ लाइन का इस्तेमाल किस सवाल पर की -
पहले लाइफ लाइन का इस्तेमाल उन्होंने 10 हजार रुपये पर किया , जो की फिफ्टी फिफ्टी था |
दूसरे लाइफ लाइन का इस्तेमाल 40 हजार के सवाल पर किया , जो की ऑडियंस पोल था |
तीसरे लाइफ लाइन का इस्तेमाल कल्पना सिंह ने 1 लाख 60 हजार के सवाल पर किया , जो की फ्लिप द क्वेश्चन था |
चौथे लाइफ लाइन का इस्तेमाल 3 लाख 20 हजार के सवाल पर किया , जो आस्क द एक्सपर्ट्स था |
नोट :- आस्क द एक्सपर्ट्स के रूप में नजर आये रणजीत सिंह डिसले के विषय में एक महत्वपूर्ण जानकारी आपको बता दे कि - इन्हें पिछले साल "ग्लोबल टीचर प्राइज" से सम्मानित किया गया था | ये महाराष्ट्र के एक सरकारी स्कूल में एक शिक्षक है , जिन्होंने अपने स्कूल में क्यूआर कोड से पढ़ाई और लड़कियों के शिक्षा में अहम योगदान दिया है | इसी को लेकर उन्हें विश्वस्तर का इतना बड़ा सम्मान दिया गया , जिसमे सम्मान के साथ उन्हें 7 करोड़ 38 लाख की राशि भी दी गई |
इस जीत पर उन्होंने यह निर्णय लिया कि - जीती हुई राशि का आधा हिस्सा उपविजेताओं के बीच में बाटेंगे | ......... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)