Tushar Bhardwaj in KBC | कौन बनेगा करोड़पति में तुषार भारद्वाज ने जीता 25 लाख | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Sep 08, 2021
कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर 6 और 7 सितम्बर को हॉट सीट पर बैठे थे तुषार भरद्वाज | आपको बता दे - तुषार भरद्वाज तेजपुर असाम के रहने वाले है और स्कूल में शिक्षक है | इन्हें बुलेट बाइक चलाना काफी पसंद है और वो भी फ़ास्ट स्पीड में और यहीं कारण है की मंच पर इनकी पत्नी ने यहाँ तक कह दिया - पत्नी तो इनकी बाइक हीं है , मै तो अभी भी इनकी प्रेमिका हूँ |
KBC के मंच पर 6 सितम्बर को बिना किसी लाइफ लाइन का यूज किये ये जीत गए 40 हजार और हूटर बज जाने के कारन गेम को वहीं पर स्थगित करना पड़ा | 7 सितम्बर को महानायक अमिताभ बच्चन अपने डायलॉग "शानदार जानदार और धनदार" से गेम को स्टार्ट करते है और पहला सवाल 80 हजार रुपये का इनसे पूछते है |
सबसे पहले आपको बता दे कि - तुषार भारद्वाज कौन बनेगा करोड़पति के मंच से कितना रकम जीत कर गए है और उसके बाद अपने चारो लाइफ लाइन का इस्तेमाल कितने रकम के सवाल पर किये है , वो आप जानेंगे | तो हम आपको बता दे - KBC के मंच से ये 25 लाख रुपये जीतकर गए है | 50 लाख के सवाल पर सही जवाब न मालूम होने के कारण और लाइफ लाइन भी न होने से , ये गेम को क्विट कर देते है |
इस मंच पर प्रतिभागी को सुविधा के लिए चार लाइफ लाइन दिया जाता है - ऑडियंस पोल , फिफ्टी - फिफ्टी , फ्लिप द क्वेश्चन और आस्क द एक्सपर्ट्स | लाइफ लाइन का इस्तेमाल कौन - कौन से सवाल पर किये और उस सवाल की कीमत -
अपने पहले लाइफ लाइन का इस्तेमाल इन्होने 80 हजार के सवाल पर किया , जो की ऑडियंस पोल था और इस प्रश्न का सही जवाब है ऑप्शन D
पर ऑडियंस के जवाब से असंतुष्ट होकर वो अपने दूसरे लाइफ लाइन फ्लिप द क्वेश्चन का भी इस्तेमाल 80 हजार पर हीं कर लेते है और इसका सही जवाब है ऑप्शन A |
तीसरे लाइफ लाइन का इस्तेमाल इन्होने 6 लाख 40 हजार के सवाल पर किया , जो कि फिफ्टी फिफ्टी था और इसका सही जवाब है ऑप्शन A |
चौथे और आखिरी लाइफ लाइन का इस्तेमाल 25 लाख के सवाल पर किया , जो कि आस्क द एक्सपर्ट्स था | आपको बता दे कि - आस्क द एक्सपर्ट्स के रूप में मंच पर आमंत्रित हुए थे श्रीजन पाल सिंह और उनके मदद से जीत जाते है 25 लाख और इस प्रश्न का सही जवाब है ऑप्शन D | 2 लाइफ लाइन इनका बेवजह बर्बाद हो गया है , यानि जवाब मालूम होते हुए भी लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर लिए , नहीं तो ये इस क्विज शो में 1 करोड़ जरुर जीत जाते |
50 लाख के सवाल पर जवाब न मालूम होने के कारण और लाइफ लाइन आभाव से भी ये गेम को क्विट कर देते है और इस तरीके से कौन बनेगा करोड़पति के मंच से तुषार भारद्वाज 25 लाख जीत कर जाते है | इस सवाल का सही जवाब है ऑप्शन B | ........ ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)