Aashutosh Shukla in KBC | कौन बनेगा करोडपति में इस प्रतिभागी ने 25 लाख के सवाल पर गलत जवाब देकर नीचे गिरा 3 लाख 20 हजार पर | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Sep 09, 2021
कौन बनेगा करोड़पति में 8 सितम्बर को हॉट सीट पर बैठने का सौभाग्य प्राप्त हुआ , कानपुर उत्तरप्रदेश के रहने वाले आशुतोष शुक्ला को | ये एक बैंककर्मी है और फिलहाल मुंबई में बैंक ऑफ़ बड़ौदा में कार्यरत है |
KBC के हर एपिसोड का आरम्भ महानायक अमिताभ बच्चन अपने डायलॉग "ज्ञानदार , धनदार और शानदार से आरम्भ करते है | फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड जीतने के बाद आशुतोष शुक्ला हॉट सीट पर विराजमान हुए | इनके साथ मंच पर इनकी पत्नी आयी हुई थी और वो भी एक बैंककर्मी हीं है , जो कानपूर में रहती है | आशुतोष शुक्ला शादीशुदा होते हुए भी मुंबई में बैचलर जीवन गुजार रहे है |
कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर आप कई बार प्रतिभागी को गलत जवाब देते हुए देखे होंगे , जिससे वो नीचे गिर जाते है और दुर्भाग्य से इनके साथ भी कुछ ऐसा हीं हुआ |
अपने चारो लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर ये जीत चुके थे 12 लाख 50 हजार और 25 लाख के सवाल पर गलत जवाब देकर नीचे गिर जाते है 3 लाख 20 हजार पर , जिससे इनको अपनी जीती हुई राशि भी गंवाना पड़ जाता है | इनके बारे में हम आपको बता दे कि - आशुतोष जी के खेलने के अंदाज से स्पष्ट कहा जा सकता है कि - भरपूर ज्ञान के ये धनी है | जहाँ पर 100 % जवाब मालूम नहीं होता , वहां पर ये अपने लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर लेते थे | इनका 3 लाइफ लाइन बेवजह हीं बर्बाद चला गया , यानि जवाब मालूम होते हुए भी लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर लिया , नहीं तो और ऊपर के सवाल तक पहुंचते |
चारो लाइफ लाइन का इस्तेमाल कितने रकम के सवाल पर किया -
आशुतोष शुक्ला अपने पहले लाइफ लाइन का इस्तेमाल 20 हजार रुपये के सवाल पर किये , जो की फिफ्टी फिफ्टी था |
दूसरे लाइफ लाइन का इस्तेमाल 40 हजार के सवाल पर किये , जो की ऑडियंस पोल था |
तीसरे लाइफ लाइन का इस्तेमाल 6 लाख 40 हजार के सवाल पर किये , जो की फ्लिप द क्वेश्चन था |
और अपने आखिरी एवं चौथे लाइफ लाइन "आस्क द एक्सपर्ट्स का इस्तेमाल इन्होने 12 लाख 50 हजार के सवाल पर किया |
इस तरीके से सोनी टीवी से प्रसारित क्विज गेम शो "कौन बनेगा करोड़पति" में आशुतोष शुक्ला 3 लाख 20 हजार जीतकर गए | ...... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)