मुंबई में 10 से 19 सितम्बर तक धारा 144 लागु | गणेश उत्सव में 10 लोग से ज्यादा पर लगी पाबन्दी | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Sep 10, 2021
10 सितम्बर से लेकर 19 सितम्बर तक गणेश उत्सव मनाये जाने की तैयारी पिछले महीने से हीं चल रही थी , जिसपर अब पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है | ऐसा इसलिए कि - 10 सितम्बर से लेकर 19 सितम्बर तक मुंबई पुलिस ने धारा 144 लागु करने की घोषणा कर दी है |
इस दौरान किसी को भी सार्वजनिक स्थल पर भीड़ इकठ्ठी करने की अनुमति नहीं दी जायेगी | पिछले वर्ष भी ऐसा हीं हुआ था , लोग अपने मन पर अंकुश लगाकर बहुत हीं सीमित तरीके से गणेश उत्सव का कार्यक्रम मनाया था | इस साल 2021 में लॉकडाउन की स्थिति में नर्मी आनी शुरू हुई , तो लोगों ने काफी उत्साहित होकर यह महापर्व मनाये जाने का मन बना लिया था |
अब मुंबई पुलिस के उपायुक्त एस० चैतन्य की ओर से एक बयान जारी किया गया है | जिसके मुताबिक लोगों को यह निर्देश दिया गया है कि - इस उत्सव के दौरान किसी भी प्रकार का जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जायेगी | इसके साथ हीं जो श्रद्धालु होंगे , वे लोग भी गणपति बप्पा के पंडाल में दर्शन के लिए नहीं जा सकेंगे |
BMC ने गाइड लाइन जारी किया है , जिसमे गणेशोत्सव के दौरान सार्वजनिक पंडाल में जब गणपति बप्पा को लाया जाए , तो उस वक्त 10 से अधिक लोगों की मौजूदगी स्वीकार नहीं की जायेगी |
अगर घर में बप्पा को लाया जाये , तो उसमें अधिकतम 5 लोग हीं मौजूद रह पायेंगे |
पंडाल और घर दोनों हीं जगहों पर अतिरिक्त भीड़ पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी | जिसमे मास्क पहनना अनिवार्य होगा , सोशल डिस्टेंस का पालन भी निहायत जरुरी है |
जिन इलाके को BMC ने कंटेनमेंट जोन घोषित कर चुकी है , वहां के लोगों को अपने परिसर में हीं गणपति का विसर्जन करना होगा या फिर इसे स्थगित करना पड़ेगा | साथ हीं मूर्ति की उंचाई पर भी कड़ी निगरानी रखी जानी है | BMC के निर्देश के अनुसार सार्वजनिक पंडाल की मूर्ति की उंचाई 4 फूट से ज्यादा न हो और घर में स्थापित किये जाने वाले मूर्ति की उंचाई 2 फीट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए |
बुधवार को Covid-19 के रोकथाम के लिए पंडालों में भीड़ इकठ्ठी करने पर पाबन्दी लगाने का आदेश महाराष्ट्र सरकार ने दी है | सरकार ने जो सर्कुलर जारी किया है , उसी आधार पर इस बार गणेश उत्सव मनाया जायेगा |
प्रतिमा विसर्जन भी इसी आधार पर किया जाएगा , जिसमे 10 लोग से ज्यादा शामिल नहीं हो पायेंगे |
एक बार फिर हम आपको बता दे कि - मुंबई शहर में 10 तारीख से लेकर 19 सितम्बर तक धारा 144 लागु कर दी गई है | अगर इस नियम के तहत किसी भी तरह की लापरवाही बरती गई , तो उनपर करवाई की जायेगी |
यह कहना लाजमी है कि - विगत 2 वर्षों में हमने अपनी धरती से बहुत सारे अपनो को खो दिया है | लोगों की लापरवाही की वजह से हीं आज स्थिति यहाँ तक पहुँच गई की सार्वजिन रूप से इंसान कोई पर्व - त्यौहार भी मना नहीं सकता | परन्तु कहा जाता है कि - आत्मा में हीं परमात्मा का निवास स्थान है और इस स्थान पर कोई रोक नहीं | तो आज के दिन गणपति बप्पा के आगमन का उत्सव मन चंगा कर के मनाइए और हर दिन उत्सव जैसा महसूस कर प्रफुल्लित होते रहिये | 19 तारीख अनंतचतुर्थी के महापर्व पर प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा | गणपति बप्पा तो हर दिल और घर में विराजमान रहेंगे , सिर्फ प्रतिमा का विसर्जन होना है | तो इस बार ऐसा हीं सही , जैसे ऊपर वाले की मर्जी | ...... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)