कौन बनेगा करोड़पति में फराह खान और दीपिका पादुकोण ने जीता 25 लाख | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Sep 11, 2021
सोनी टीवी से प्रसारित होने वाला क्विज गेम शो "कौन बनेगा करोड़पति" सीजन 13 में 10 सितम्बर को शानदार शुक्रवार एपिसोड टेलीकास्ट किया गया | जिसमे बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण शामिल हुई थी |
शानदार शुक्रवार में वैसे व्यक्ति को बुलाया जाता है , जो इस मंच से जीते हुए रकम का इस्तेमाल स्वयं के लिए न कर समाज के लिए करते है | इस मंच से जीती हुई राशि का इस्तेमाल दीपिका पादुकोण अपने संस्था के तरफ से दिमागी रूप से पीड़ित व्यक्ति के लिए करेंगी , जबकि फराह खान इस राशि का इस्तेमाल एक छोटे से बच्चे आयंश के इलाज के लिए करेंगी |
आपको बता दे की आयंश अभी नवम्बर में 2 साल का होने वाला है और उसे 2 साल पूरा होने से पहले 16 करोड़ का एक इंजेक्शन लगने वाला है | इस बच्चे के इलाज के लिए 6.50 करोड़ रुपये इकठ्ठे हो चुके है और अभी 9.50 करोड़ इकठ्ठा करना है , जिसमे महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपना कदम आगे बढ़ाया है |
10 सितम्बर को गणपति बप्पा के आगमन की झलक भी इस मंच से दिखलाई गई और उसके बाद अमिताभ बच्चन अपने रोजाना के डायलॉग - ज्ञानदार , धनदार और शानदार से शो को आरम्भ किये |
आपको बता दे कि - KBC के मंच से फराह खान और दीपिका पादुकोण 25 लाख रुपया जीतकर गई | 50 लाख के प्रश्न पूछने के क्रम में हीं हूटर बज जाता है , जिससे गेम को वहीं पर स्थगित करना पड़ता है |
इस मंच पर प्रतिभागी को सुविधा के लिए चार लाइफ लाइन दिया जाता है - ऑडियंस पोल , फिफ्टी फिफ्टी , फ्लिप द क्वेश्चन और फिर आस्क द एक्सपर्ट्स | एक्सपर्ट्स के रूप में नजर आये थे टेकगुरु YouTuber व पत्रकार राजीव माखनी |
शानदार शनिवार क्विज गेम का यह नियम है कि - जबतक हूटर नहीं बजता है , तबतक सेलेब्रिटी गेम को खेलते रहेंगे और हूटर बजते हीं गेम को वहीं पर समाप्त करना होता है | 3 लाइफ लाइन के मदद से फराह खान और दीपिका पादुकोण जीत जाती है 25 लाख | पर समय अभाव के कारण ये दोनों आगे नहीं बढ़ पाती है | जिस तरीके से ये गेम को खेल रही थी , उसे देखकर स्पष्ट कहा जा सकता है कि 1 करोड़ तक जरुर पहुंचती | एक लाइफ लाइन "ऑडियंस पोल" समय अभाव के कारण इनका बेकार चला गया |
लाइफ लाइन का इस्तेमाल किस सवाल पर की और उसका रकम -
फराह खान और दीपिका पादुकोण अपने पहले लाइफ लाइन का इस्तेमाल 6 लाख 40 हजार के सवाल पर की है , जो की फिफ्टी फिफ्टी था और इस सवाल का सही जवाब है ऑप्शन A |
दूसरे लाइफ लाइन का इस्तेमाल इन्होने 25 लाख के सवाल पर किया , जो कि फ्लिप द क्वेश्चन था और इस सवाल का सही जवाब है ऑप्शन D |
तीसरे लाइफ लाइन का इस्तेमाल इन्होने फ्लिप द क्वेश्चन वाले सवाल यानि 25 लाख पर हीं किया , जो कि आस्क द एक्सपर्ट्स था और इस सवाल का सही जवाब है ऑप्शन A |
और चौथा व आखिरी लाइफ लाइन ऑडियंस पोल समय आभाव के कारण बेकार गया |
कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर ये दोनों काफी सोंच - समझकर खेल रही थी | अधिकांशतः सवाल का जवाब ये खुद हीं दे रही थी और जहाँ जरुरत होनी चाहिए वहीं पर लाइफ लाइन का इस्तेमाल करती थी | .......( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)