लेडी डॉन मंजू आर्य उर्फ़ मीनू की हुई गिरफ्तारी | साथी इकबाल सिंह सहित 4 अन्य गिरफ्तार | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Sep 12, 2021
सोशल मीडिया पर छाने वाली मंजू आर्य उर्फ़ मीनू को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है | मंजू आर्य सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए कई बार विडियो के जरिये वायरल हुई है |
गिरफ्तार होने से पहले पुलिस को एक गाड़ी छिनने की सूचना मिली थी | यह लेडी डॉन पंजाब जालंधर की रहने वाली है | पिछले दिनों झज्जर पुलिस कंट्रोल रूम को एक सूचना मिली थी कि - झज्जर से एक गाड़ी छिनी गई है | इसी सूचना पर पुलिस हड़कत में आई और अपने प्रयास में सफलता पाती हुई बहुत जल्द गाड़ी को बरामद कर लिया | साथ हीं 2 अतिरिक्त आरोपी भी पकड़े गए है |
गिरफ्तार होने के बाद ये 2 आरोपी ने लेडी डॉन मंजू आर्य उर्फ़ मीनू का नाम भी सामने लाया , जो गाड़ी छिनने में संलिप्त थी |
पुलिस को जैसे हीं मीनू के शामिल होने की जानकारी मिली | पुलिस हड़कत में आती हुई मीनू और उसके एक साथी इकबाल सिंह को गिरफ्तार किया है | इनका मकसद था - हरियाणा के झज्जर में एक व्यक्ति का हत्या करना | साथ में अपने पति की भी हत्या करवाना |
गिरफ्तार होने के बाद मंजू ने इसे स्वीकार किया है और कहा कि - उसे अपने पति से बनती नहीं थी | रिमांड में पूछताछ के दौरान दोनों ने कई संगीन वारदात का खुलासा किया और उम्मीद है कि अन्य वारदात का भी खुलासा हो पायेगा |
पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार न किया होता , तो 2 व्यक्ति अबतक बिना वजह मारे जा चुके होते | बदमाशों को पकड़ने के बाद पुलिस अपनी निगरानी और भी तेज कर दी है | पुलिस का प्रयास है कि - इस गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों को भी शीघ्र कब्जे में कर लिया जाए |
डॉन मीनू आर्य , विश्रोई गैंग से जुड़ी हुई है | ये सभी हरियाणा दिल्ली व अन्य जगहों पर हथियार सप्लाई करते रहे है | ...... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)