कल दोपहर 2 बजे , भूपेंद्र पटेल गुजरात के नए मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण करेंगे | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Sep 12, 2021
गुजरात के नए मुख्यमंत्री का पदभार भूपेंद्र पटेल संभालेंगे | केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने CM पद के लिए इनके नाम की घोषणा की है |
भूपेंद्र पटेल गुजरात के विधायक है | ये अहमदाबाद के घटलोडिया विधानसभा सीट से विधायक है और संगठन पर इनकी काफी ठोस पकड़ भी है |
शनिवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने इस्तीफा देने के बाद इनका नाम पार्टी को सुझाया था |
CM पद के लिए बहुत से नाम सामने आये , जिसमे - पुरुषोत्तम रुपाला , नितिन पटेल , मनसुख मंडाविया भी इस पद की चर्चा में शामिल थे | परन्तु अंतिम क्षणों में चौंकाने वाले नाम सबके सामने आया , जो इन सबसे अलग हटकर था | वह नाम था - बीजेपी के विधायक भूपेंद्र पटेल का नाम , जिनपर अब गुजरात की जिम्मेदारी सौंप दी गई है |
कोर कमिटी की बैठक के बाद विधायक दल की बैठक आरम्भ हुई | भूपेंद्र पटेल के नाम का प्रस्ताव विजय रुपानी ने रखा , जिसका विधायकगणों ने सहमति जताते हुए स्वीकृति दी | उसके बाद केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नए CM का एलान कर दिया , जिसमे भूपेंद्र पटेल का नाम लिया गया |
भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट ऑथिरिटी के चेयरमैन भी रह चुके है | साथ हीं AMC के स्थाई समिति के अध्यक्ष भी रहे हैं | इनकी उम्र लगभग 59 वर्ष है और इन्होने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है | भूपेंद्र पटेल बीजेपी के एक समर्पित नेता कहे जाते है | राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और गृहमंत्री अमित साह के करीबी कहे जाते है |
यह पाटीदार समुदाय से आते है , इस समुदाय पर इनकी अच्छी - खासी पकड़ है | इस समुदाय के लिए इन्होने कई विकास का कार्य भी आगे बढ़ाया है | साथ हीं सरदार धाम विश्व पाटीदार केंद्र में ये बतौर ट्रस्टी भी है |
भूपेंद्र पटेल वह नाम है , जब आनंदीबेन को राज्यपाल बनाए जाने के बाद घाटलोडिया सीट से चुनाव में इन्हें हीं उतारा गया था और पहली बार 2017 में हीं यह जीत का सेहरा बांधकर विधानसभा में अपना दस्तक दिया | यह अहमदाबाद के शिलाज इलाके के रहने वाले है | पूर्व में इस विधानसभा सीट से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल चुनाव लड़ा करती थी |
भूपेंद्र पटेल अपने पिछले चुनाव में भी 1 लाख 17 हजार मतों से विजयी हुए है | इस क्षेत्र की जनतागण इन्हें दादा संबोधित करते है | इस संबोधन से समझा जा सकता है कि - इस क्षेत्र में इनकी पकड़ कितनी मजबूत होगी !
भूपेंद्र पटेल कल दोपहर 2 बजे राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में गुजरात के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे | शपथ - ग्रहण समोराह में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित साह भी शामिल होंगे | मंत्री मंडल का गठन 2 दिन बाद होना तय हुआ है |
भूपेंद्र पटेल राज्यपाल से मुलाक़ात कर उन्हें बीजेपी विधायक दल की बैठक में चुने गए नेता पद के लिए स्वीकृति पत्र सौपेंगे | उसके बाद मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ले सकते है | चारो तरफ से बधाई पर बधाई आ रही है , जिसमे बीजेपी के राष्ट्रिय अध्यक्ष जे०पी० नड्डा का बधाई भी शामिल है |
भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे०पी० नड्डा का आभार जताया है | ...... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)