रिवाल्वर रानी से मशहूर हुई कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा ने दिया इस्तीफा | ट्रोलर्स की बातें संभाल न सकी | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Sep 14, 2021
उत्तरप्रदेश कानपूर की रहने वाली प्रियंका मिश्रा , जिन्हें लोग रिवाल्वर रानी के नाम से भी मशहूर कर दिया | मशहूर तो रातो - रात हुई , परन्तु गलत रूप से |
प्रियंका मिश्रा ताज नगरी आगरा में तैनात एक महिला सिपाही थी | उन्होंने सरकरी वर्दी में रिवाल्वर के साथ एक विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था | इस विडियो को सार्वजनिक करना , उनकी सबसे बड़ी भूल साबित हुई |
ईमानदारी पूर्वक यह कहा जा सकता है कि - प्रियंका मिश्रा ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया था , जिससे गरिमामय वर्दी पर दाग लगे | परन्तु सरकारी सर्विस में कार्यरत होने पर या फिर कानून के नियम का उलंघन करना , वह आम व्यक्ति हीं क्यूँ न हो , उन्हें महंगा पड़ सकता है |
प्रियंका मिश्रा की सर्विस 2020 में हीं लगी | इनकी ट्रेनिंग झाँसी में हुई थी | आगरा के थाना MM गेट में इनकी तैनाती प्रथम पोस्टिंग थी | पिछले दिनों इन्होने एक विडियो बनाया , जिसमे वे वर्दी पहनकर रिवाल्वर को अपने पॉकेट से निकालकर टेबल पर रखती दिखी | फिर रिवाल्वर को टेबल से उठाया भी | कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा रंगबाजी में उत्तरप्रदेश की तुलना हरियाणा और पंजाब से करती हुई दिखाई पड़ रही है |
बैकग्राउंड से एक आवाज भी चल रही थी , जिसके शब्द - "न गुंडई पर गाना बनाते है , न गाड़ी पर जाट / गुज्जर लिखते है | हमारे यहाँ पांच - पांच साल के लौंडे कट्टा चलाते है | हरियाणा - पंजाब तो बेकार हीं बदनाम है , आओ कभी उत्तरप्रदेश रंगबाजी क्या होती है ? हम तुम्हें बताते है" | यह पूरा डायलॉग 22 सकेंड का है |
प्रियंका मिश्रा का विडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे :-
यह दृश्य देखकर कहीं से भी नहीं लग रहा कि यह एक कांस्टेबल का रुतबा है | इस विडियो को देखकर लग रहा है कि - प्रियंका मिश्रा कोई IPS अफसर है | जिस तरह हमें फिल्मों में देखने को मिलता है | गुंडा को गुंडई की भाषा सिखाने के लिए अक्सर अभिनेता - अभिनेत्री वर्दी पहनकर इसी तरह की भाषा का इस्तेमाल करते देखे जाते है | जैसे कि उदहारण स्वरुप हम सोंच सकते है कि - यह लेडी सिंघम का दृश्य हो या फिर लेडी दबंग पुलिस अफसर |
यह फ़िल्मी डायलॉग से भरा विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होना शुरू हुआ और रातो - रात तेजी से इसके व्यूज बढ़ने लग गए | कुछ ऐसे निगेटिव कमेंट्स भी आये , जिसे पढ़कर प्रियंका ने उस विडियो को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया | डिलीट करने से पहले यह विडियो अधिकारी तक पहुँच चूका था | बावजूद ट्रोलर्स ने इन्हें ट्रोल करना बंद नहीं किया | प्रियंका पर गलत भाषा का इस्तेमाल भी किया जाने लगा | प्रियंका मानसिक रूप से इतनी परेशान हो गई कि आखिरकार 31 अगस्त को उन्होंने अपने कार्य से इस्तीफा दे दिया |
इनकी इस्तीफे को SSP मुनिराज जी ने बीते रविवार को मंजूरी दी | अब प्रियंका मिश्रा कांस्टेबल नहीं रही , सेवामुक्त हो चुकी है |
प्रियंका मानसिक रूप से परेशानी में पड़ी , इसका कारण सिर्फ विडियो नहीं बल्कि ट्रोलर्स भी है | लोग उन्हें पुलिस की नौकरी से हटाने की बात करने लगे , जिसके बाद उन्हें कोई रास्ता नजर नहीं आया | यह कहना शायद अतिश्योक्ति न होगा कि - गलती इंसान से हीं होती है ! इन्होने इस गलती को स्वीकार भी किया , जब इसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा तक पहुंची थी | प्रियंका मिश्रा पर तत्काल करवाई करते हुए इन्हें लाइन हाजिर कर दिया था | इनपर जांच भी बैठा दी गई थी |
संभावना था कि - प्रियंका की नौकरी बच जाती , क्यूंकि क्षमा जैसी बाते भी एक मलहम का काम करता है | परन्तु ट्रोलर्स ने उन्हें पुलिस की नौकरी से हटाने की बात करने लगे , जिससे परेशान होकर इन्हें इस्तीफा देना पड़ा | प्रियंका ने एक और विडियो सोशल मीडिया पर डाला , जिसमे उन्होंने आगरा के SSP को अपना इस्तीफा देने की बात कही है | साथ हीं ट्रोलर्स से गुहार लगाईं है कि - वह इस तरह की बातें न करे |
प्रियंका मिश्रा का दबंगई वाला विडियो जो वायरल हुआ , उससे ज्यादा वायरल हुआ उनके लाइन हाजिर होने की बात | लाइन हाजिर का मतलब सस्पेंड नहीं होता |
सोशल मीडिया पर बहुत सारे विडियो देखे जाते है , जो यूजर्स को पसंद नहीं आते | बहुत सारी फ़िल्में ऐसी बनती है , जो परिवार के साथ हम बैठकर नहीं देख सकते | इनदिनों भारतीय संस्कृति की धज्जी उड़ती दिख रही है | ट्रोलर्स को यहाँ पर अपनी ताकत दिखानी चाहिए , न की एक छोटी सी अंजाने में हुई गलती से किसी के आगे की रोटी की व्यवस्था छीन ली जानी चाहिए | यह प्रियंका के लिए बहुत हीं दुखदाई बातें है | आखिरकार ऐसे डायलॉग फिल्म से हीं क्षण कर बाहर आते है | वर्दी तो वर्दी है , वह फिल्म हो या रियल जिंदगी , तो ऐसे फिल्म और डायलॉग पर भी शीघ्र रोक लगनी चाहिए , तभी इन्साफ देश के सामने नजर आएगा | ...... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)