जयपुर में NEET की परीक्षा प्रश्न पत्र हुआ लीक , 35 लाख में हुई डील | 8 गिरफ्तार | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Sep 15, 2021
35 लाख रुपये में आउट हुआ NEET का प्रश्न पत्र , घटना जयपुर का है | NEET की परीक्षा के प्रश्न - पत्र और उसका उत्तर का फोटो मोबाइल से खींचकर परीक्षार्थी के पास भेज दिया गया |
जयपुर पुलिस ने राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी में , परीक्षा सेंटर से एक महिला सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है | उनके मोबाइल में प्रश्न - पत्र भी मिले है , जिससे इस बात व राज का खुलासा हो पाया है |
परीक्षार्थियों के परिजन 10 लाख रुपये लेकर केंद्र के बाहर गाड़ियों पर बैठे थे | इन विद्यार्थी के लिए सेंटर के बाहर से हीं पेपर को सोल्व कराने का जिम्मा तय हुआ था | परीक्षा दोपहर 2 बजे से होना था , जिसकी अवधि 3 घंटे की थी |
सेंटर के कमरा नंबर 35 से राम सिंह ने बताया है कि - नवरत्न उनका परिचित है , वह बाँसुर में राइफल डिफेन्स एकेडमी चलाते है | उनके हीं मित्र अनिल यादव है , जो सोशल मीडिया पर मित्र बने | इनके पड़ोस में रहने वाले सुनील यादव की भतीजी का सेंटर यहाँ पर है जिसका नाम धनेश्वरी यादव है |
धनेश्वरी यादव के लिए प्रश्न - पत्र का फोटो खींचकर मोबाइल पर भेजने के लिए 35 लाख रुपये की डीलिंग तय हुई थी | जिसमे उनके चाचा 10 लाख रुपये लेकर सेंटर के बाहर गाड़ी पर बैठे हुए पाये गए | पुलिस ने धनेश्वरी को उत्तर के प्रिंट के साथ पकड़ा , साथ हीं बाहर बैठे धनेश्वरी के चाचा के पास से 10 लाख रुपये बरामद करते हुए , उन्हें गिरफ्तार किया है |
प्रश्न - पत्र को हल करने में लगे थे - पंकज यादव और संदीप | उत्तर - राम सिंह और कॉलेज के प्रशासक मुकेश समोता को भेजी | मुकेश समोता ने उसका प्रिंट निकाला और परीक्षा दे रही धनेश्वरी यादव को प्रिंट की कॉपी दी | इन लोगों ने कुशल शिक्षकगण से उस प्रश्न का जवाब लिखवाया था |
प्रश्न पत्र का पेपर जयपुर व सीकर में लीक हुआ | पंकज यादव ने सीकर में सुनील रिनवां और दिनेश बेनीवाल को मोबाइल पर उस पेपर पर भेज दिया था | पंकज यादव के मोबाइल पर प्रश्न पत्र भेजने वालो में - राम सिंह व मुकेश समोता का नाम उजागर हुआ है |
अब पुलिस की एक टीम सुनील रेनवां और दिनेश बेनीवाल को पकड़ने के लिए रवाना हो चुकी है |
सूचना के आधार पर हम आपको बता दे कि - परीक्षा दे रही धनेश्वरी यादव की उम्र 18 वर्ष है | यह अनिल यादव की पुत्री है और ये निवारू रोड की रहने वाली है | मुकेश कुमार की उम्र 30 वर्ष है , इनके पिता का नाम हरी सिंह है और ये जय रामपुरा श्रीमाधोपुर सीकर के रहने वाले है | खंडेला सीकर निवासी राम सिंह , जिनकी उम्र 30 वर्ष है और यह बनवारी लाल के पुत्र है | वहीं सुनील यादव की उम्र 35 वर्ष है , ये राम कुमार के पुत्र है और ये निवारू रोड करधनी के निवासी है | नवरत्न स्वामी , इनकी उम्र 31 वर्ष है , इनके पिता का नाम रामलखन है और ये लसारिया श्रीमाधोपुर सीकर के रहने वाले है | 26 वर्षीय पंकज यादव के पिता का नाम ओम प्रकाश यादव है , यह महरौली रिंग्स सीकर के रहने वाले है | अनिल यादव की उम्र 30 वर्ष है , यह शम्भू दयाल के पुत्र है और ये कोठपुतली के रहने वाले है | संदीप की उम्र 23 वर्ष है , इनके पिता का नाम फुलाराम है और ये जय रामपुरा श्रीमाधोपुर सीकर के निवासी है |
उपरोक्त सभी नाम पुलिस के गिरफ्त में है |
सूचना के आधार पर DCP ऋचा तोमर ने बताया कि - राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी में NEET के परीक्षा का सेंटर था | SSP - राम सिंह ने अपने निर्देशन में ACP - राय सिंह , भांकरोटा थानाधिकारी - मुकेश चौधरी , चित्रकूट थानाधिकारी - पन्ना लाल जागीर और DST वेस्ट इंचार्ज - नरेन्द्र कुमार की टीम बनाई थी |
यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होना था | इसी बीच एक महिला सहित 8 लोग को गिरफ्तार किया गया | ....... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)