Akash Waghmare in KBC | कौन बनेगा करोड़पति में मिनटों में गवां दिए 9 लाख 30 हजार | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Sep 16, 2021
महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किये जाने वाला क्विजगेम शो "कौन बनेगा करोड़पति" सीजन 13 में 15 सितम्बर को हॉट सीट पर विराजमान हुए थे आकाश वाघमरे , जो की पुणे महाराष्ट्र के रहने वाले है और ये एक फ़ूड डिलेवरी बॉय है |
KBC के मंच पर आकाश वाघमरे स्वयं के साथ बहुत बड़ी गलती कर बैठे , जिसका मलाल उन्हें हमेशा के लिए रहेगा |
इस मंच से अधिकांशतः पैसा जीतना इनके लिए काफी आवश्यक था | क्यूंकि इनके पास अपना मकान नहीं है और ये अपने माता - पिता के साथ एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में रहते है | अपने अकाउंट में सबसे ज्यादा राशि 25 हजार एक साथ ये जमा किये थे , जब इन्हें EMI पर बाइक लेना था | इस बात से आप अंदाजा लगा सकते है कि - इन्हें पैसो की कितनी जरुरत है , पर एक गलती ने सबकुछ ख़त्म कर दिया |
दरअसल कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर ये 12 लाख 50 हजार जीत चुके थे और फिर अमिताभ बच्चन उनसे 25 लाख का सवाल पूछते है | इस सवाल का उनके पास सही जवाब मालूम नहीं होता है और साथ हीं सभी लाइफ लाइन भी समाप्त हो चूका था | बावजूद वो इस सवाल पर डबल राशि जीतने के चक्कर में रिस्क लेते है और अंदाजानुसार आप्शन को लॉक करवाते है |
इसके बावजूद भी अमिताभ बच्चन उनको कई बार हिदायत भी देते है कि - लॉक करवाने से पहले आप अच्छी तरह से सोंच लीजिये | क्यूंकि 12 लाख 50 हजार आप जीत चुके है , जो आपके लिए कम नहीं होता | अगर आपका जवाब गलत हुआ , तो आप सीधे नीचे गिर जायेंगे 3 लाख 20 हजार पर | परन्तु आकाश 12 लाख 50 हजार जीतने के बाद 25 लाख के चक्कर में ओवर कॉन्फिडेंस में आते है और गेस के आधार पर जवाब लॉक करवाते है , जो की उस सवाल का गलत जवाब होता है | इस तरीके से वे नीचे गिर जाते है 3 लाख 20 हजार पर और उसी राशि को लेकर वो घर जाते है | एक छोटी सी गलती से आकाश वाघमरे मिनटों में अपनी जीती हुई राशि में से 9 लाख 30 हजार गवां देते है |
KBC के मंच पर ये फास्टेस्ट फिंगर ट्रिपल टेस्ट 14 सितम्बर को हीं जीतकर हॉट सीट पर विराजमान हुए थे और गेम को आरम्भ किया गया था | परन्तु हूटर बज जाने के कारण ये बिना किसी लाइफ लाइन के मदद से 10 हजार रुपये जीते थे |
15 सितम्बर को अमिताभ बच्चन अपने डायलॉग - ज्ञानदार , धनदार और शानदार के साथ गेम को स्टार्ट करते हुए , इनसे पहला सवाल 20 हजार का पूछते है और धीरे - धीरे गेम आगे बढ़ता जाता है |
अपने चारो लाइफ लाइन का इस्तेमाल कितने रकम के सवाल पर किये -
आकाश वाघमरे अपने पहले लाइफ लाइन का इस्तेमाल 80 हजार रुपये के सवाल पर करते है , जो की ऑडियंस पोल था |
दूसरे लाइफ लाइन का इस्तेमाल 1 लाख 60 हजार के सवाल पर करते है , जो की फ्लिप द क्वेश्चन था |
तीसरे लाइफ लाइन का इस्तेमाल ये 12 लाख 50 हजार के सवाल पर करते है , जो की फिफ्टी - फिफ्टी था | परन्तु उसके बावजूद भी ये उस सवाल का जवाब देने में अक्षम होते है और इसी बात को लेकर ये अपने चौथे व आखिरी लाइफ लाइन आस्क द एक्सपर्ट्स कस इस्तेमाल भी इसी सवाल पर कर लेते है | एक्सपर्ट्स के रूप में मंच पर आमंत्रित हुए थे शरद विवेक सागर और उनके मदद से ये जीत जाते है 12 लाख 50 हजार |
उसके बाद अगला सवाल उनके स्क्रीन पर 25 लाख का आता है , जिसका जवाब वो गलत देते है और इस तरीके से KBC के मंच से ये 3 लाख 20 हजार लेकर अपने घर जाते है |
चलते - चलते एक और आपको जानकारी बता दे कि - ये फ़ूड डिलेवरी का काम करते है , लोगों के घर जाकर फ़ूड पहुंचाते है | परन्तु इनकी भी सोंच थी कि - कोई मेरे लिए भी फ़ूड डिलेवर करे , पर वो उसके लिए कैपेबल नहीं है | फ़ूड डिलेवरी बॉय के काम से उन्हें महीने का 8 हजार रुपया मिलता है , जिससे वो अपने घर - परिवार के ऊपर खर्च करते है |
परन्तु ये अपने लिए पैसे के अभाव में कभी फ़ूड आर्डर नहीं किये और इनकी इस इक्षा को महानायक अमिताभ बच्चन एक डिलेवरी पर्सन बनकर पूरा किये , जो इनके लिए बहुत बड़ी बात है | ...... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)