Manju Seth in KBC | कई देशों में भारत की राजदूत रही मंजू सेठ कौन बनेगा करोड़पति में 40 हजार जीता | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Sep 17, 2021
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 में 16 सितम्बर को हॉट सीट पर बैठी थी मंजू सेठ , जो नई दिल्ली की रहने वाली है |
ये KBC के लिए काफी खास प्रतिभागी है | क्यूंकि आपने कई सारे ऐसे प्रतिभागी को इस मंच पर देखे होंगे , जिसमे बड़े - बड़े ओहदे पर होने के बाद भी वो इस मंच पर आते है और अपनी योग्यता दिखाकर राशि जीतकर जाते है | परन्तु मंजू सेठ इसलिए खास है कि - वह कई देशों में भारत की राजदूत रह चुकी है | जिसमे - होन्गकोंग , ढाका आदि देश शामिल है |
कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर फास्टेस्ट फिंगर ट्रिपल टेस्ट जीतने के बाद वो हॉट सीट पर बैठती है और महानायक अमिताभ बच्चन अपने रोजाना के डायलॉग - ज्ञानदार , धनदार और शानदार से से गेम को स्टार्ट करते है |
KBC के मंच पर अमिताभ बच्चन इनसे पहला सवाल 1 हजार का पूछते है और ये 80 हजार के प्रश्न तक पहुंचती है | इस मंच से मंजू सेठ 40 हजार रुपया जीतकर गई है | 40 हजार के प्रश्न तक इनका तीन लाइफ लाइन समाप्त हो चूका था | जिसके बाद अमिताभ बच्चन इनसे 80 हजार का सवाल पूछते है और इस सवाल पर वो अपनी आखिरी लाइफ लाइन फिफ्टी - फिफ्टी का इस्तेमाल करती है |
फिफ्टी - फिफ्टी के बाद भी मंजू सेठ उस सवाल का जवाब देने में अक्षम होती है और बिना कोई रिस्क लिए गेम को वहीं पर क्विट कर देती है | जिससे कौन बनेगा करोड़पति के मंच से वो सिर्फ 40 हजार लेकर गई हैं |
चारो लाइफ लाइन का इस्तेमाल कौन - कौन से प्रश्न पर की और उस प्रश्न की कीमत -
मंजू सेठ अपने पहले लाइफ लाइन का इस्तेमाल 3 हजार रुपये के सवाल पर की है , जो की ऑडियंस पोल था और इस सवाल का सही जवाब है ऑप्शन D |
दूसरे लाइफ लाइन का इस्तेमाल ये 5 हजार रुपये के सवाल पर की है , जो की फ्लिप द क्वेश्चन था | इस सवाल का सही जवाब है ऑप्शन A |
तीसरे लाइफ लाइन का इस्तेमाल 40 हजार के सवाल पर करती है , जो की आस्क द एक्सपर्ट्स था | एक्सपर्ट्स के रूप में इस एपिसोड में आमंत्रित हुए थे अमित दुबे , जो की लेखक और साइबर एक्सपर्ट्स है और इनके मदद से ये जीत जाती है 40 हजार | इस सवाल का सही जवाब है ऑप्शन B |
चौथे और आखिरी लाइफ लाइन का इस्तेमाल ये 80 हजार के सवाल पर करती है , जो कि फिफ्टी - फिफ्टी था | इस लाइफ लाइन को यूज करने के बाद भी ऑप्शन लॉक नहीं करवाती है और गेम को वहीं पर क्विट कर देती है | जिससे ये इस मंच से 40 हजार जीतकर जाती है और इस सवाल का सही जवाब है ऑप्शन C |
हालाकि अंदाजानुसार 80 हजार के प्रश्न पर मंजू जी जिस ऑप्शन को लॉक करवाई थी , वो बिलकुल सही जवाब था | अगर ये इस गेम को खेल जाती , तो 80 हजार जीतकर आगे के प्रश्न की ओर बढ़ती | परन्तु दुर्भाग्य से ऐसा हो न सका | क्यूंकि ये इसलिए गेम को क्विट कर दी कि - अगर इनका जवाब गलत हो जाता , तो ये 10 हजार पर गिर जाती और अपनी जीती हुई राशि में से 30 हजार गंवाना पड़ जाता |
परन्तु
हम आपको बता दे की - इनके लिए इस मंच पर राशि कोई मायने नहीं रखता है |
गेम को क्विट करने से बेहतर होता , ये रिस्क पर हीं सही , गेम को आगे बढ़ाते
जाती | हो सकता - ये 3 लाख 20 हजार पर भी पहुँच जाती , जो बेहतर होता |
परन्तु रिस्क लेना उचित नहीं समझी और कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर 80 हजार
के प्रश्न को क्विट कर मंजू सेठ 40 हजार जीतकर गई | ........( न्यूज़ :-
भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)