Breaking News
यूरोपियन कंट्रीज में 60 के दशक में होने वाली पार्टियों में शवाब और शराब हीं शामिल था | लेकिन धीरे - धीरे इसका रूप बदलता गया और लगभग 80 के दशक में रेव पार्टी का रूप ले लिया |
रेव पार्टी की बात करे , तो "रेव"का मतलब होता है - मौज - मस्ती से भरा जोशीला पार्टी | पहले यह पार्टी लन्दन में काफी अधिक हुआ करता था , जो की एक डांस पार्टी से उद्गम हुआ है और धीरे धीरे इसक रूप बदलता चला गया | जिसमे डांस के आलावा - DJ म्यूजिक , खाना - पीना , ड्रिंक्स , सिगरेट , ड्रग्स एवं अधनग्न कपड़े शामिल होते चले गए |
बढ़ते समय के साथ - साथ अब तो इस पार्टी में सेक्स के लिए चिल रूम का भी बंदोबस्त होता है , बस पॉकेट में कैश होना चाहिए | खासकर रेव पार्टी समुंद्री जगह पर ज्यादा मनाया जाता है , जिसमे कपल मौज - मस्ती के साथ डांस करते है और यह पार्टी रात में मनाई जाती है |नशे में धुत अमीर लोग यहाँ पूरी रात नशा और DJ पर डांस करते है | इस पर्टियों में जमकर पैसा लुटाया जाता है |
विदेशों में यह रेव पार्टी काफी पहले से चल रहा है | लेकिन गर भारत की बात करे , तो इसका चलन गोवा से आरम्भ हुआ है | हिप्पियों ने गोवा में इसकी शुरुआत की थी , जिसके बाद यह धीरे - धीरे मुंबई , पुणे , बैंगलुरू और हिमाचल की कुल्लू घाटी में अपना विस्तार रूप लेता चला गया |
NCB ने मुंबई से गोवा जा रही क्रुज शिप पर छापा मारकर हाल हीं में एक हाई प्रोफाइल केस का भंडाफोड़ किया है |इस छापेमारी के दौरान बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान को भी NCB ने गिरफ्तार किया है |
रेव पार्टी में हर कोई शामिल नहीं हो सकता , इसके लिए व्यक्ति को मोटी रकम चुकानी पड़ती है |यह पार्टी समुंद्री इलाके वाले किसी रेस्तरां में मनाया जाता है या फिर समुन्द्र के बीच चलती जहाज पर | एक अहम बात यह कि - इस पार्टी में ड्रग्स की व्यवस्था आयोजक द्वारा हीं किया जाता है | ....... ( फैक्ट जानकारी :- आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
रिपोर्टर