आज फिर आर्यन खान की जमानत पर सुनवाई | अब फिल्म मेकर करण जोहर पर NCB की नजरे टिकी | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Oct 21, 2021
शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान को अभी भी जमानत नहीं मिली , आज उनकी जमानत याचिक पर फिर सुनवाई होने की संभावना है | इनकी जमानत पर विशेष न्यायाधीश वी० वी ० पाटिल ने आर्यन खान और अन्य को जमानत देने से इंकार करते हुए कहा कि - आर्यन खान का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है , परन्तु उनके Whatsapp चैट से यह पता चलता है कि - वे अवैध ड्रग्स की गतिविधि में लिप्त थे | उन्हें जमानत पर रिहा किया जाता है , तो उनके द्वारा ऐसा अपराध किये जाने की संभावना न हो , यह कैसे कहा जा सकता है !
अब NCB की नज़रों के सामने साल भर पूर्व करण जोहर की पार्टी का एक विडियो , जो पूर्व में बड़ी तेजी से वायरल हुआ था , इस विडियो में - दीपिका पादुकोण , मलाईका अरोड़ा , विक्की कौशल , रणवीर कपूर , अर्जुन कपूर , शाहिद कपूर , वरुण धवन सहित डायरेक्टर आयान मुखर्जी दिखाई पड़ रहे थे , यह पार्टी विडियो 28 जुलाई 2019 का है , जिसे करण जोहर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था | जिसके बाद यह आरोप लगा कि - इस पार्टी में सभी सेलेब्स ड्रग्स में संलिप्त थे | विडियो की स्थिति व हालात देखकर भी ऐसा हीं महसूस होगा कि - वाकई ये सभी कुछ ख़ास स्थिति में लीन बैठे है |
जबकि करण जोहर ने कहा था कि - पार्टी में ड्रग्स नहीं चली है | उस वक्त यह विडियो शांत पड़ गया | परन्तु यह विडियो तब वायरल हुआ , जब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सामने आकर सबको झकझोर दिया | इनकी मौत के रहस्य का पर्दा अभी तक सामने नहीं आ पाया है |
सुशांत सिंह राजपूत का केस फाइल अभी भी खुला है |
सूचना के आधार पर - अब जब कि आर्यन खान जेल में है , तो NCB की तहकीकात पूरी तथ्य को खंगाल रही है , जिसमे रिया चक्रवर्ती और शोविक चक्रवर्ती ड्रग्स केस , वहीं अरमान कोहली ड्रग्स केस और आर्यन खान ड्रग्स केस इन सभी के तार एक दूसरे से जुड़े हुए मालुम पड़ रहे है | यह सभी एक दूसरे को जानते - पहचानते हैं और एक साथ ड्रग्स लेते और पहुंचाते भी है | इसी को साबित करने के लिए NCB अपने स्तर से तथ्य जुटाने में लगी है |
क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान के साथ बॉलीवुड की एक उभरती हुई एक्ट्रेस की चैट NCB के हाथ लगी | चैट में नशे को लेकर बातचीत हो रही थी | कोर्ट में जब दलील पेश किये जा रहे थे , तो उस दौरान NCB की टीम ने इनके इस चैट को अदालत को सौंपे थे |
NCB केअधिकारी ने मीडिया को इस शर्त पर कुछ बाते बताई है , जिससे की यह अभाष होता है कि - करण जोहर की पार्टी वाला विडियो अभी भी जाँच के दायरे में है | केंद्र सरकार ने मुंबई की NCB के रीजनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को 6 महीने का एक्सटेंशन दिया है | अब ये सभी बॉलीवुड परिवार NCB के आँखों पर तैरती रहेगी | NCB की नजरे फिल्म मेकर करण जोहर पर अंकित है | अपने केस को सही साबित करने के लिए हर संभव साक्ष्य और सबूत इकठ्ठा करने में लगी है |
अब देखना है कि - इस केस में पुनः एक बार फिर पूर्व की तरह पूछताछ के लिए NCB अपने दफ्तर में किस - किस महत्वपूर्ण चेहरे को बुलाती है |
क्रूज ड्रग्स केस में मुंबई के ऑर्थर जेल में बंद आर्यन खान से मिलने उनके पिता शाहरुख़ खान पहुंचे , जिसे मीडिया अपने कैमरे में हर स्थिति को कैद कर रही थी | मीडिया ने कई सवाल भी पूछे - मगर शाहरुख़ खान ने बिना कुछ कहे , सुरक्षा घेरे के साथ सीधा अन्दर चले गए और लगभग 15 मिनट तक बेटे से बातें की |
जमानत
के लिए आर्यन खान की याचिका जब बुधवार को रद्द हुई , तो उनके वकील ने
मुंबई हाई कोर्ट में अपील दायर की थी |आज उनकी याचिका पर फिर सुनवाई हो
सकती है | ....... ( न्यूज़ / फीचर :-भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)