Breaking News
सोनी टीवी से प्रसारित होने वाला क्विज गेम शो "कौन बनेगा करोड़पति" जिसे वर्षो से होस्ट कर रहे है महानायक अमिताभ बच्चन | बहुत जल्द यह शो अपना 1000 वां एपिसोड पूरी करने जा रहा है , जिसमे महानायक की बिटियाँ स्वेता बच्चन नंदा और नातिन नव्या नवेली स्टेज पर आने वाली है |
हाल हीं में इसका प्रोमो सोनी ने रिलीज किया , जिसमे अमिताभ बच्चन को भावुक होते देख लोग भी भावविहल हो गए |
पिता से पूछ रही बेटी स्वेता - आपका यह शो आज 1000 वां एपिसोड पूरा कर चूका है , आपको कैसा लग रहा है ?
इस सवाल के जवाब में महानायक बोलते है - जैसे पूरी दुनियां हीं बदल गई और इसके बाद एक विडियो चलता है जिसमे आरंभिक दौर से जब से KBC आरम्भ हुआ तब से आजतक का सफ़र के कुछ अंश दिखाए गए है और जिस दिन यह प्रसारित किया जाएगा , उस दिन इस शो के बहुत सारे दृश्य जनता को दिखाए जायेंगे | इस एपिसोड को लोग देख सकेंगे सोनी टीवी पर 3 दिसंबर को रात्रि 9 बजे से |
विडियो देखने के लिए इस टाइटल पर क्लिक करे :-
इस दिन महानायक की आँखों से बहुत कीमती आंसू की बुँदे बरसने वाली है और यह शबनमी बुँदे ख़ुशी का वह छलकाव लिए होगा , जो छलकाव सिर्फ महानायक को नहीं बल्कि पूरी दुनियां के लोग , जो KBC देखते है या महानायक से प्यार करते है , उन्हें एहसास होगा | जिस तरह मुंबई को करोड़ों दिलो की धड़कन कहा जाता है , उसी तरह बॉलीवुड की धड़कन के रूप में धड़क रहे है महानायक अमिताभ बच्चन |
ऊपर वाले ने इनकी किस्मत चांदी नहीं सोना नहीं बल्कि हीरे जरित कलम से लिखी है , तभी सतरंगी आभा निकलता है इनके व्यक्तित्व से |
कौन बनेगा करोड़पति शो महानायक के बिना संचालित होने के लिए कल्पना भी नहीं की जा सकती | KBC शो के लिए अमिताभ बच्चन का होस्ट करना इतना हीं महत्व रखता है , जितना कि सूखे मिट्टी में लगे पौधे के लिए पानी | इस शो के बाद बहुत सारे शो प्रसारित किये जा चुके है और हो भी रहे है , परन्तु KBC में जो चाहत और ताजगी है , वह दिन व दिन बढ़ता हीं जा रहा है | इस शो में कई उच्चवर्गीय पद पर आसीन व्यक्ति भी प्रतिभागी के रूप में हॉट सीट पर अपनी गरिमा को निखारा |
वहीं वर्ष 2020 ने करोड़पति बनने में एक इतिहास भी रचा है , जिस सीजन में चार महिलाओं ने हीं एक करोड़ रुपये जीतकर 7 करोड़ के जैक पॉट सवाल तक दस्तक दिया है और इनका नाम कभी भुलाया नहीं जा सकता , यह वह मंच है | एक बहाना हीं सही मगर महिलाओं ने दिखा दिया अपने अन्दर की क्षमता | मौका मिले तो हर बेटी दिखला देगी आसमान उनकी हाथो से ज्यादा दूर नहीं |
KBC की तुलना किसी भी शो से करना उचित नहीं | इस शो को मशहूर होने के पीछे महानायक के कद का बहुत बड़ा हाथ रहा है , जिसे सभी महसूस करते है और करते हीं रहेंगे |
महानायक क्यूँ रो पड़े ? किसी से छुपा नहीं है | ख़ुशी के ये आंसू अवनी पर ढलकर सागर में मिल गए हो जैसे | इस शो में विडियो काफ्रेंसिंग के जरिये नजर आने वाली है जया भादुरी बच्चन , जो एक अभिनेत्री व सांसद भी है | महानायक की प्यार भरी शिकायत करती नजर आने वाली है | उन्होंने कहा - आप इन्हें फोन कीजिये , ये फोन उठाते नहीं और जवाब देते है इन्टरनेट गड़बड़ है तो हम क्या करे ? इनकी तीखी प्रतिक्रिया पर स्वेता बच्चन माँ का पक्ष लेती हुई बोल पड़ती है - सोशल मीडिया पर फोटो लगायेंगे , ट्विट करेंगे , तभी बीच में हीं नातिन नव्या भी बोल पड़ती है - जब हम पार्लर से आते है तो नानी को आप बोलते है कि - कितनी अच्छी लग रही हैं | झूठ बोल रहे है या हमें रियल बता रहे है समझ नहीं आता | इतना सुन अमिताभ बच्चन जी इस सवाल को सुन बोलते हुए दिखाई पड़ते है - जया आप कितनी अच्छी लग रही है | इसपर जया बोलती है - झूठ बोलते आप बिलकुल अच्छे नहीं लगते |
सोनी ने प्रोमो जारी कर लोगों में उत्सुकता बढ़ा दिया है और लोग इनकी बातो का रसपान करते नजर आते है , खैर ...... आज 1 दिसंबर है 3 दिसंबर को आपके सामने इस शो में सभी बाते सुलझाकर नजर आने वाली है | फिर आनंद उठाइये इनकी नोकझोक व प्यार भरी बातो का जो मन को छू लेगा | .... ( न्यूज़ / फीचर :- आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
रिपोर्टर