रायपुर पुलिस ने संत कालीचरण को गिरफ्तार किया , महात्मा गाँधी पर अपशब्द का इस्तेमाल कर बुरे फंसे | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Dec 30, 2021
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर फरार हुए कालीचरण महाराज को रायपुर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है | महात्मा गाँधी के खिलाफ ब्यान बाजी कर वो फरार थे |
किराए के मकान में छिपा कालीचरण को पुलिस ने जब गिरफ्तार किया तो मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने उनके गिरफ्तारी के तरीके पर आपत्ति जताई |
वहीं इस जवाब में छतीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने इसे नियमो के तहत एक्शन करार दिया है |
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि - कालीचरण और उसके परिवार को गिरफ्तारी की जानकारी दे दी गई , बहुत जल्द कोर्ट में पेशी की जायेगी |
कालीचरण ने अपने छिपने के लिए एक कॉटेज भी बुक कराया था | अहले सुबह करीबन 4 बजे खजुराहों से 25 किलोमीटर दूर बागेश्वर धाम में वह चार चेलो के साथ आराम फरमा रहा थे , तभी पुलिस की दस्तक ने सभी को चौंका कर रख दिया | अपने निकट पुलिस को देख कालीचरण ने बहसबाजी करना शुरू कर दिया , तभी अफसरों ने कहा कि - चलना तो पड़ेगा हीं बहसबाजी करने से कोई फायदा नहीं |
रायपुर पुलिस ने इसपर राजद्रोह की धारा भी लगाईं है | जिससे करीबन कई धारा में फंसे कालीचरण ओछी लापरवाही कर महात्मा गाँधी के ऊपर गलत टिप्पणी व हड़कतकर और बयानबाजी में बुरे फंसे |
कालीचरण महाराष्ट्र के अकोला का रहने वाला है | धर्म संसद में दिए गए बयानों को देखकर 294 , 505(2) के तहत मामला दर्ज हुआ था | अब धारा 153A (1)(A) ,153 B(1)(A) , 295A , 505(1)(B) , 124 A इन सभी धारों को जोड़ा गया है |
हम आपको विस्तार से बता दे - इन्होने नाथूराम गोडसे को नमस्कार कर महात्मा गाँधी को देशद्रोही बताय था | साथ हीं कहा कि - इन्होने देश का सत्यानाश किया है |
शनिवार को कालीचरण महाराष्ट्र से आये और रायपुर में धर्म संसद के समापन के दिन उनपर गलत शब्दों का इस्तेमाल कर कहा कि - मोहनदास करमचन्द गाँधी ने उस वक्त देश का सत्यानाश किया , हमने 1947 में अपनी आँखों से देखा कि - कैसे पाकिस्तान और बंगलादेश पर कब्ज़ा किया गया | मै नाथूराम गोडसे को नमस्कार करता हूँ , जिन्होंने महात्मा गाँधी को मार दिया |
कालीचरण की गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एतराज जताते हुते ट्विट किया और लिखा - छतीसगढ़ पुलिस को अपने एक्शन की जानकारी मध्यप्रदेश पुलिस को देनी चाहिए थी | इस गिरफ्तारी से इंटर स्टेट प्रोटोकॉल का उलंघन हुआ है |
मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक छतीसगढ़ पुलिस से आपत्ति दर्ज कराएँगे |
कालीचरण अपनी गिरफ्तारी से पहले कहा था कि - गाँधी जी पर मेरे द्वारा अपशब्द कहे जाने पर FIR दर्ज हुआ था , जिसका मुझे कोई पश्चताप नहीं है | मै गाँधी से नफरत करता हूँ और मेरे ह्रदय में गाँधी के लिए तिरष्कार है | जबकि मै गोडसे को कोटि - कोटि नमस्कार करता हूँ और उनके चरणों में मेरा साष्टांग प्रणाम है |
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशिल आनंद शुक्ला ने भाजपा पर आरोप लगाया कि - भाजपा के सह पर महात्मा गाँधी के लिए ऐसी टिप्पणी की गई | भाजपा के तरफ से किसी नेता ने इसकी निंदा नहीं की |जबकि भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमण सिंह उस वक्त मौजूद थे , जब नाथूराम गोडसे के समर्थन में नारे लगाए जा रहे थे |
महाराष्ट्र के संत कालीचरण की गिरफ्तारी के बाद ढोंगी बाबा हाय के नारे लगाए जा रहे है |
कालीचरण के विषय में संक्षिप्त में बता दे तो - इनका असली नाम अभिजित धनंजय सराग है | यह बहुत हीं साधारण परिवार से सम्बन्ध रखने वाले है | अकोला के जयन चौक में मेडिकल शॉप की दूकान है | शिक्षा आठवीं तक और राजनीति में दिलचस्पी होने से पैर फैलाने की कोशिश की गई , परन्तु इंदौर के आश्रम में आकर महाराज बन जाने की कहानी की शुरुआत कर पूजा पाठ में लोगों का रुझान बढ़ाते हुए खुद के तरफ आकर्षित कर खुद को काली पुत्र कहकर कालीचरण बन गए |
जिस वक्त वे इंदौर आये , उस वक्त वे आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे थे | फिलहाल हिंदी में उनकी अच्छी पकड़ है | विख्यात भ्य्युजी महाराज के आश्रम में जाने के कारण भी इनके नाम में महारज जुड़ गया और स्वयं को अगत्स्य मुनि के शिष्य मानते है | इनकी उम्र 45 साल है और 6000 से ज्यादा इनके शिष्य बन बैठे है |
लाल वस्त्र , माथे पर लाल रंग की बिंदी और खुला बाल , हलकी दाढ़ी , रुद्राक्ष की माला और शिव की जटा की तरह अपनी बालो को बनाकर रखते हुए अपने फिटनेस पर ध्यान रखते हुए जीम भी जाने पर रुकते नहीं | सोशल मीडिया पर इनके लाखों फ्लोवर्स |
शिव
तांडव स्त्रोत गाकर ये चर्चा में आये , यह बात मध्यप्रदेश की है | जब यह
विडियो इन्टरनेट पर वायरल हुआ तो अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस विडियो को
सोशल मीडिया पर शेयर किया था | ..... ( न्यूज़ :- आदित्या , एम० नूपुर की
कलम से )

रिपोर्टर
Admin (News)