रोड एक्सीडेंट में मदद के बहाने लड़की के साथ रेप जैसी वारदात को अंजाम दिया | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Mar 24, 2022
इनदिनों भारत में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है | नोएडा फेस 1 के सेक्टर 5 के पास से एक रेप का ऐसा मामला सामने आया है जो इंसानियत को शर्मसार करता है |
पुलिस ने बताया है कि - पीड़ित परिवार नोएडा सेक्टर 5 थाना क्षेत्र के पास पूजा सामग्री का दुकान चलाकर अपनी आजीविका चलाते है | परिवार ने बताया कि - मंगलवार को उनका भाई उनकी 16 वर्षीय बेटी को लेकर उसकी नानी के घर गए हुए थे | वहां से लौटते वक्त सेक्टर 5 में उनके बाइक का एक्सीडेंट हो गया |
हादसे के बाद बाइक चला रहे चाचा बेहोश हो गए और भतीजी घायल हो गई | नाबालिग लड़की खड़ी होकर मदद मांगने लगी | बच्ची की आवाज सुनकर अजय नाम का एक व्यक्ति वहां पर पहुंचा और मदद के नाम पर अस्पताल ले जाने के इरादे से उसने बच्ची को अपने साथ दिल्ली ले गया और रेप की वारदात को अंजाम दिया |
पीड़िता के पिता के शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी अजय उर्फ़ मुन्ना को बासमंडी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है | आरोपी अजय नोएडा में जे जे कॉलोनी सेक्टर 5 में रहता है | ........ ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)