चीन में हादसे का शिकार हुआ इस्टर्न एयरलाइन्स MU5735 विमान को जानबूझकर क्रैश कराया गया था ? | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- May 18, 2022
इसी साल मार्च में चाइना का एक विमान इस्टर्न एयरलाइन्स MU5735 हादसे का शिकार हो गया था , जिसमे क्रैश के दौरान 132 लोगो की मौत हो गई थी |
इस हादसे पर अब एक चौंकाने वाला ब्यान आया है जिसमे यह दावा किया जा रहा है कि - इस विमान को जानबूझकर क्रैश कराया गया था | विमान क्रैश के दौरान उसमे कोई भी गड़बड़ी नहीं थी | विमान को जानबूझकर तेज गति से 29000 फीट नीचे लाया गया था , जिसके कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई |
इस बात का खुलासा बोईंग 737 - 800 जेट उड़ान ट्रैकिंग सेवा फ्लाइटराडार के द्वारा किया गया है | यह दावा विमान के ब्लैक बॉक्स से डेटा विश्लेषण करने वाली अमेरिकी कंपनियों के द्वारा किया गया है | यह विमान कनमिंग से ग्वांगझोऊ जा रहा था , तभी वुझोऊ में क्रैश हो गया |
अमेरिकी अधिकारी के द्वारा यह बताया गया है कि - विमान के ब्लैक बॉक्स में दर्ज जानकारी से यह पता चलता है की कॉकपिट में मौजूद शख्स को इनपुट दिया गया था जिसके कारण पायलट ने महज 2 मिनट में तेज गति से विमान को 29000 फीट नीचे लेकर आया और फिर हादसे का शिकार हुआ |
इससे पहले भी चीन एविएशन रेगुलेटर ने 20 अप्रैल को प्रारंभिक जाँच में यह साफ़ कर दिया था कि - हादसे के वक्त विमान में कोई खराबी नहीं थी , परन्तु क्रैश क्यूँ हुआ इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी |
वॉल स्ट्रीट जनरल ने बताया है कि - हो सकता है विमान के कॉकपिट में जानबूझकर कोई और व्यक्ति घुस गया हो और पायलट को इतनी तेजी से विमान को नीचे लाने के लिए दिशा निर्देश दिया हो |
अब आप सोंच रहे होंगे कि - क्या यह संभव है की कोई अन्य व्यक्ति हवाई जहाज के कॉकपिट में घुस जाए और पायलट को मिसगाइड करे ?
तो यह बिलकुल संभव है | कई विमान हाईजेक की कहानी ऐसी है जिसमे इसी लॉजिक को अपनाया गया | खासकर 9/11 के आतंकी हमलो के दौरान इजिप्टएयर फ्लाइट 990 के कॉकपिट में मौजूद ऑफिसर ने उस वक्त ऑटोपायलट और इंजन को बंद कर दिया था और इस घटना को तब अंजाम दिया गया जब विमान का कैप्टन आराम कर रहे थे | उस जासूस के कारण 1999 में यह विमान अटलांटिक महासागर में क्रैश हो गया जिससे 217 लोगो की मौत हो गई थी | इस तरह की घटना यह पहली नहीं और आखिरी भी नहीं ........ कई विमान हादसे ऐसे हुए है जिसमे पायलट को मिसगाइड किया गया और विमान क्रैश हुआ | ............ ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )

रिपोर्टर
Admin (News)