सलमान खान की भांजी और सन्नी देओल के बेटे की जोड़ी बहुत जल्द राजश्री पर्दे पर
- by Admin (News)
- Mar 26, 2021
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की भांजी "ही मैन" कहे जाने वाले बॉलीवुड एक्टर धर्मेन्द्र के बेटे सन्नी देवल के छोटे बेटे संग पर्दे पर बहुत जल्द दिखाई पड़ने वाली है |
सलमान खान की भांजी अलीजे अग्निहोत्री अब फिल्म में डेब्यू करने जा रही है और सूचना के आधार पर अलीजे राजश्री पिक्चर के बैनर तले बॉलीवुड डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के साथ उनकी फिल्म में अपनी अदा दिखायेंगी| जैसा कि सूरज बड़जात्या बहुत जल्द एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म शुरू करने जा रहें है |
इस फिल्म में मुख्य अदाकारा की भूमिका अलीजे निभाने वाली है | इनके साथ मेल एक्टर में सन्नी देओल के बेटे राजवीर देओल एक साथ दिखाई देंगे| इन दोनों की जोड़ी पहली बार पर्दे पर आकर सिनेमाघरों में कितनी धूम मचाती है कहना मुश्किल है | अगर ! अपनी पैनी दृष्टि डाली जाये तो इतना सोंचा जा सकता है कि सलमान खान व सन्नी देओल दोनों ने हीं सोंचा होगा कि राजश्री के बैनर तले इन बच्चों का आगमन हुआ तो दर्शक इन्हें जरुर पसंद करेंगे और उन्हें एक जबरदस्त पहचान मिलेगी | क्यूंकि राजश्री के बैनर में वो जादू है कि फिल्म बेहद साफ़ सुथरी रहकर ऐसा धूम मचाती है कि लोग उनकी फिल्म देखने के लिए वर्षों वर्ष इंतजार करते है |
देखा जाए तो सलमान खान को पर्दे पर पहचान दिलवाने वाला राजश्री बैनर द्वारा बनी फिल्म "मैंने प्यार किया" और "हम आपके है कौन" देखने के लिए दर्शको का भीड़ उमर पड़ा था और आज भी यह फिल्म अपने आप में एक पहचान है जिसे लोग शायद हीं भूल पायें | तो ! सलमान अच्छी तरह जानते हैं कि अगर कैरियर को आगे बढ़ाना है तो राजश्री का बैनर व साथ पारस के समान होगा | पारस का यह गुण है , वो जिसे छू दे तो वो भी सोना बन जाता है |
जैसा कि अंदाज लगाया जा रहा है , क्यूंकि बातें कहीं न कहीं से बाहर निकल ही आती है | अलीजा की आनेवाली पहली फिल्म "ये जवानी है दीवानी" के तर्ज़ पर होगी | इस फिल्म में दीपिका पादुकोण व रणवीर कपूर थे | अभी फिल्म के नाम की कोई चर्चा नहीं है फिर भी लोगों को फिल्म का इंतजार रहेगा |
अब ! बात कर ले सन्नी देओल कि तो उनके बेटे करण देओल की फिल्म "पल पल दिल के पास" जो सन्नी देओल ने स्वयं बनाया था मगर ! अफ़सोस कि यह फिल्म नहीं चल पायी थी जिससे कारन देओल का कैरियर धरा रह गया | इसलिए उन्होंने अपने दूसरे बेटे को पर्दे पर लाने हेतु यह एक दूर दृष्टि का इस्तेमाल कर अपने बेटे को निखारने एवं दर्शको का बहुत प्यार मिलने हेतु वह एक उम्मदा कदम उठाया है |
दोनों एक से एक चर्चित व चहेते परिवार के बच्चे हैं और राजश्री प्रोडक्शन का बैनर अपने आप में एक मजबूत स्तम्भ है की दोनों बच्चे के कैरियर को गिरने नहीं देगी | ........( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)