LIC एजेंट संतोष सिंह चौहान की मौत थार गाड़ी से घसीटते हुए मोहतरमा गीत सचान के हाथ हो गई । कोर्ट ने वरी क्यों किया ?
- by Admin (News)
- Nov 09, 2026
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के कल्याणपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार थार गाड़ी की चपेट में आने से एक LIC एजेंट की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में आरोपी युवती को 24 घंटे के भीतर जमानत मिलने के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी रोष देखा जा रहा है।
कैसे हुआ यह हादसा?
यह घटना 7 नवंबर 2026 को छोटी दीपावली के दिन शाम करीब 7:30 बजे कानपुर जिले के कल्याणपुर आवास विकास-3 क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान संतोष सिंह चौहान के रूप में हुई है, जो पेशे से एक LIC एजेंट थे। बताया जा रहा है कि संतोष सिंह अपनी पत्नी के लिए बाजार से साड़ी खरीदकर स्कूटी से घर लौट रहे थे।
इसी दौरान एक तेज रफ्तार थार (नंबर UP78GX4475) ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी संतोष सिंह को करीब 20 से 30 मीटर तक घसीटते हुए सड़क किनारे एक प्रोफेसर साहब की दीवार को तोड़कर अंदर जा घुसी। इस हादसे में संतोष सिंह चौहान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद फरार हुए आरोपी
घटना के समय थार गाड़ी को गीत सचान नाम की युवती चला रही थी, जो हाल ही में इटली से पढ़ाई पूरी कर दीपावली मनाने भारत लौटी थी। गाड़ी में उसके साथ दो अन्य लोग भी सवार थे। हादसे के तुरंत बाद तीनों आरोपी मौके पर गाड़ी छोड़कर दूसरी कार से फरार हो गए।
जमानत और कोर्ट कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती को हिरासत में लिया, लेकिन कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे 24 घंटे के भीतर ही निजी मुचलके पर जमानत मिल गई।
आरोपी को इतनी जल्दी जमानत मिलने से पीड़ित परिवार और स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। फिलहाल, पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
इसे हम क्या कहें- क्या वह लड़की इटली से भारत , संतोष सिंह चौहान को मौत देने आई थी या फिर यह एक हादसा है !
पर जो भी हो अगर मौत इनके हाथ हुई है तो सजा तो मिलनी चाहिए थी । आखिर एक जज ऐसे मामले में आरोपी को कैसे बरी कर सकते हैं ? पुलिस ने जब एफआइआर में हत्या का मामला लगाया तो फिर जज ने फटकार क्यों लगाई ? कहीं यह मामला फिक्सिंग करने वाली बात तो नहीं ! .....आदित्या , एम नूपुर की कलम से ????️

रिपोर्टर
Admin (News)