प्रधानमंत्री ढाका में शहीद हुए जवान पर श्रधांजलि अर्पित करते हुए इंदिरा गाँधी को याद किया
- by Admin (News)
- Mar 27, 2021
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बंगलादेश दौड़े के दौरान ढाका में 1971 के युद्ध में शहीद हुए जवानों के स्मारक पर माला अर्पण करते हुए श्रधांजलि अर्पित की | यह श्रधांजलि सम्पूर्ण देश के तरफ से कहा जा सकते है साथ हीं उन्होंने पूर्व प्रधामंत्री स्वर्गीय इंदिरा गाँधी की यादगार बातें शेयर की , कहा :- इंदिरा गाँधी ने बंगला देश की आजादी के लिए सत्याग्रह किया था और उस वक्त मै 20 / 22 साल के करीब था |
प्रधानमंत्री ने कहा :- हम उन लोगों को नहीं भुला सकते जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए | वैसे हीं 1971 की युद्ध में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की भूमिका को कदापि भुलाया नहीं जा सकता और बंग बंधू मुजीबुर्र रहमान भी एक नई आशा के किरण थे साथ हीं प्रधानमंत्री ने कहा यह एक सुखद संयोग है कि बंगलादेश की आजादी के 50 वर्ष और भारत की आजादी के 75 वर्ष का पड़ाव एक साथ हीं आया है | हम दोनों देशों के लिए 21 वीं सदी में अगले 25 वर्षों की यात्रा बहुत हीं अहम् व महत्वपूर्ण है |हमारी विरासत भी साझी है और विकास भी साझा है इसलिए हमेशा हम दोनों देश मिलकर आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे साथ हीं कहा कि - मै लगभग 20 वर्ष की उम्र में था तब ! बंगला देश की आजादी के आंदोलन में अपना पहला कदम बढ़ाया था |
साथ हीं आगे कहा :- मैं बंगलादेश के 50 उधमियों को भारत में आकर हमारे स्टार्टअप से जुड़ने हेतु आमंत्रित करता हूँ | वे हमारे भारत में आये , हम भी उनसे सीखेंगे और उन्हें भी हमसे सिखने का अवसर मिलेगा |
बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी अपने शब्दों की झड़ी से भारत के दोस्ती व अच्छी सोंच को नवाजा व कहा :- भारत हमेशा बंगलादेश के अच्छे बुरे समय में साथ खड़ा रहा | आजादी के हर यादगार पलों को कभी भुलाया नहीं जा सकता |
दोनों देश की दोस्ती सदैव कायम रहे | एकता में बल है , एकता संबल है और हर जीत का सुमार्ग है , यह बना रहे | देश की तरक्की , हर तरक्की का यहीं मूल मंत्र है |......( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)