जम्मू के पूर्व मुख्यमंत्री Covid-19 का पहला डोज लेने से हुए कोरोना संक्रमित
- by Admin (News)
- Mar 31, 2021
फारुख अब्दुल्लाह जम्मू के पूर्व मुख्यमंत्री covid-19 टीका का पहला डोज लेने के 28 दिन के बाद हुए कोरोना पोजेटिव | उनके बेटे अमर अब्दुल्लाह ने ट्विट कर यह जानकारी दी है | उनके बेटे ने अपने पिता के संपर्क में आये लोगों से जाँच कराने की अपील की है | उन्होंने लिखा है :- मेरे पिता कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए है और उनमे बीमारी के कुछ लक्षण है , आगे कहा :- हमारे जाँच होने तक मै स्वयं और अपने परिवार के सदस्यों को आइसोलेशन में रख रहे हैं | मै पिछले कुछ दिनों में हमारे संपर्क में आये सभी व्यक्ति से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील करता हूँ |
मालुम हो की 2 मार्च को पूर्व CM फारुख अब्दुल्लाह ने covid-19 की पहली डोज ली थी | 1 मार्च से 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण का अभियान आरंभ होने के बाद उन्होंने शेर -ए -कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज में जाकर टीका लगवाया था | सूचना के आधार पर फारुख अब्दुल्लाह की उम्र 85 वर्ष है , बावजूद वे दुरुस्त , तंदुरुस्त , स्वस्थ और फुर्तीले हैं | हर समारोह में जाना किसी भी कार्य को गति देने , हिस्सा लेने में वो अग्रसर रहते हैं |
ऐसे में 85 वर्षीय फारुख अब्दुल्लाह ने इस वैक्सीन का दूसरा पहलू देश के सामने प्रस्तुत किया | शुक्र है की आज सोशल मीडिया का जमाना है जिससे बातें आग की तरह तुरंत फ़ैल जाती है और वो सामने अपनी बात रख लेते है अपने सोशल अकाउंट पर |
इससे पूर्व अभिनेता परेश रावल ने भी 9 मार्च को covid-19 का टीका लगवाया था और वो टीका लेने के बाद संक्रमित हो गए | कुछ लोगों ने ट्विट कर देश को जानकारी दी और बहुतों का ट्विट उनके अकाउंट में हीं लिखा रह गया मतलब जो चर्चित लोग होते हैं तो ट्विटर की बातें अखबारों के जरिया का बड़ा माध्यम बन जाता है |
अब कहना गलत न होगा कि आगामी 1 अप्रैल से सरकार द्वारा 45 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति को टीका रजिस्ट्रेशन करने की बातें सामने आयी हैं , ऐसे में स्वस्थ व्यक्ति इस वैक्सीन को लगवाने के लिए क्या अपना कदम बढ़ायेंगे ? सोंच का विषय है ! एक बात और अबतक न जाने कितने लोगों ने वैक्सीन का निर्माण किया है यहाँ तक की बाबा रामदेव जी भी पीछे नहीं रहें |
जल्दीबाजी में बनाया गया वैक्सीन का कदम कितना कारगर है यह तो पिछले कई महीनों से देखा जा रहा है | खैर 1अप्रील को पता चलेगा , कितने लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है मगर ! जनता पर इस तरह जोर - जबरदस्ती करना कितना उचित है या फिर बाध्य करना | यह परिस्थति व उनके सोंच पर निर्भर करता है |......( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)