तेजी से बढ़ते कोरोना महामारी के बीच ,आखिर क्यूँ चुनाव पर रोक नहीं !
- by Admin (News)
- Apr 10, 2021
उत्तरप्रदेश में 15 अप्रैल से पंचायत चुनाव आरंभ होने वाला है | फिलहाल इस वक्त बंगाल में चुनाव चल रहा है और कई चरण हो चुके है | इस बीच सूचना है कि पश्चिम बंगाल में कोरोना का तेजी से बढ़ने की संभावना दिखाई पड़ रही है , लेकिन ! चुनाव तक कोरोना को ठहरना होगा | इससे पूर्व भी कोरोना की महामारी के वक्त लॉकडाउन (2020) की स्थिति में बिहार में चुनाव कराये गए थे | प्रचार - प्रसार लगातार देखा गया , बड़े बड़े दिग्गज नेताओं का आना जाना हुआ और भारी संख्या में जनतागण भाषण सुनने उमड़ पड़े थे |
अभी हालत पूरी तरह सुधरा नहीं था कि बंगाल में चुनाव का कराया जाना कितना जरुरी पड़ गया यह सोंच से परे हैं | यह व्यवस्था आखिर कौन करा रहा है जिसका खामियाजा पुरे देश को भरना पड़ेगा | बात समझना बहुत जरुरी है , परन्तु किसे समझाया जाये |
आपको एक इमेज से अवगत करा दे कि कोलकाता में PPE कीट और प्लाईबोर्ड के साथ नजर आयें प्रदर्शनकारी , उनकी मांग थी कि फैलती कोरोना महामारी के बीच चुनाव रोके जाएँ मगर ! अफ़सोस की इस प्रदर्शन पर न चुनाव आयोग का ध्यान गया न सरकार पर असर हुआ लेकिन ! ध्यान देने की बात है कि इंदौर में चंद रोज पहले एक व्यक्ति को मास्क न पहनने पर ऐसी पिटाई की गई की क्या कहना | मगर नेताओं की चुनावी रैलियों सभाओं में आने वाली लापरवाह भीड़ पर कोई रोकथाम व पिटाई नहीं |
यह सोंच रही जनता कितनी मजबूर है , कितनी बेवस है | सबकुछ हाथ में रहते हुए भी जनता की मुठ्ठी सदैव खाली है | जनता का एक निर्णय क्या से क्या न कर दें लेकिन ! कब तक और कहाँ कहाँ किस रूप में वो दस्तक दें | इसलिए सबकुछ समय पर छोड़ देना अच्छा होता है कभी न कभी तो नारायण इस धरती पर अवश्य अवतार लेंगे - श्री राम बनकर , श्रीकृष्ण बनकर और फिर सतयुग का उदय हो जायेगा और तब इन्द्रधनुषी रंग खिलेगा दुनियां में | तब तक प्रदर्शनकारियों के किसी भी भाव का कोई शोर नहीं यह बिलकुल विलुप्त रहेगा | .... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)