नाशिक के डॉ जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक होने से 22 मरीजों की मौत |
- by Admin (News)
- Apr 21, 2021
नाशिक के डॉक्टर जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक हो जाने के कारण ऑक्सीजन बाधित रहा जिसके अभाव से 22 मरीजों की मृत्यु हो गई | यह एक बहुत हीं दुखद व दिल दहला देने वाली घटना नज़रों के सामने से गुजर गया | समय की मार से 22 लोगों की अकाल मृत्यु के कारण का दृश्य आपके सामने है |
ऑक्सीजन टैंक लीकेज वाली घटना का विडियो इस टाइटल पर क्लिक कर के देखें :-
सूचना के आधार पे नाशिक नगर निगम आयुक्त कैलाश जाधव ने 22 मरीजों के मरने की पुष्टि की है | अस्पताल में कुल 150 मरीज भर्ती है , उनमे से 23 लोग वेंटीलेटर पर रखे गए हैं | महाराष्ट्र में ऑक्सीजन संकट की समस्या इतनी गंभीर है , जिसे व्यक्त कर पाना बड़ा हीं मुश्किल है और उसपर से यह घटना | ऑक्सीजन लीक होने के कारण अस्पताल की सूचना के अनुसार ऑक्सीजन सप्लाई आधे घंटे तक बाधित रहा और यह हादसा उस वक्त हुआ जब टैंकरों के जरिये ऑक्सीजन भरा जा रहा था | एक छोटी सी लापरवाही ने पुरे महाराष्ट्र की जनता का दिल दहला दिया |
आयुक्त कैलाश जाधव ने मीडिया को बताया कि - तकनीकी इंजीनियर की मदद से लीकेज बंद किये जाने में सफलता मिल चुकी | लेकिन अब ! अस्पताल में सिर्फ 25% हीं ऑक्सीजन बचा है और इसके आभाव से हीं जिंदगी बचाना मुश्किल है | कम आपूर्ति से सामान्य मरीज जिन्दा रह सकते हैं लेकिन वेंटीलेटर वाले मरीज जीवित नहीं रह सकते | आयुक्त महोदय ने जांच करने का आदेश देते हुए , दोषियों पर सख्त करवाई करने का रुख अपनाया है |
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उर्द्धव ठाकरे ने इस हादसे पर दुःख जताते हुए मृतक मरीज के परिवार को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है | उन्होंने कहा कि :- नाशिक म्युनिसिपल हॉस्पिटल में ऑक्सीजन लीकेज की दुर्घटना की खबर दुखद और चौकाने वाली है | इस दुःख को व्यक्त करने के लिए कोई शब्द नहीं है | मुख्यमंत्री ने कहा कि , इस घटना की गहराई से जाँच की जायेगी | जो भी इस घटना के जिम्मेदार हैं , उन्हें बख्शा नहीं जाएगा | आगे कहा - यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना का राजनीतिकरण किसी को भी नहीं करनी चाहिए , यह पुरे महाराष्ट्र पर हमला है | जिसका पुरा महाराष्ट्र इस त्रासदी पर शोक मना रहा है |
अस्पताल में मरने वाले के परिजन में शोक की लहर मंडरा रही है | सूचना के आधार पर हादसे में मृत हुई 60 वर्षीय मरीज के पोते ने कहा कि - ऑक्सीजन की सप्लाई करीब 2 घंटे बंद रही | वहीं एक और परिजन विक्की जाधव ने भी अपनी दादी के खोने के बाद गमगीन होते हुए कहा - जब दादी का ऑक्सीजन लेवल नीचे गिरने लगा तो उन्होंने स्टाफ से इसका कारण पूछा , तो उन्हें बताया गया कि अस्पताल में ऑक्सीजन ख़त्म हो गया है | यह बात सुनकर विक्की पर क्या गुजरा होगा यह व्यक्त नहीं किया जा सकता | अपनी आँखों के सामने एक - एक पल की छटपटाहट विक्की ने देखा |
कोरोना की तेज रफ़्तार में महाराष्ट्र के जन हर दिन पीड़ा व क्लेश भरी जिंदगी जी रहे हैं , कब क्या हो जाएगा ! एक तो ऑक्सीजन की कमी , फिर बेड की कमी | फिर भी सफ़र करने की कोशिशें जारी है | सरकार आने वाले सुखद कल की उम्मीद में लोगों को धर्य न खोने का आश्वासन दे रही है | मगर नाशिक के इस हादसे से सरकार अपनी संवेदना व्यक्त करने के सिवा और क्या कर सकती है | दुखी हुई सरकार अपनी गति को और भी मजबूत और सुदृढ़ करने में लग गई है | जो चला गया उसके लिए दुख है लेकिन ! उन्हें बचाना बहुत जरुरी है जो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं |
इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुःख जताते हुए ट्विट किया :- ऑक्सीजन टैंक के लीक होने से नाशिक में हुआ हादसा दिल दहला देने वाला है | इस कारण लोगों की मौत से दुखी हूँ , दुःख के इस घड़ी में परिजनों को मेरी संवेदनायें |
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने लिखा :- नाशिक के जाकिर हुसैन हॉस्पिटल में मरीजों कि मौत की खबर अत्यंत दुखद है | मै मृतकों के परिजनों को दिल की गहराइयों से अपनी संवेदनायें व्यक्त करता हूँ | मै राज्य सरकार और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि उनकी हर संभव सहायता की जाए |
महाराष्ट्र के बिगड़ते हालात को देखते हुए मंत्रियों ने मुख्यमंत्री उर्द्धव ठाकरे से गुजारिश की है कि पुरे राज्य में पूर्ण लॉकडाउन कर दिए जायें | मगर ! राज्य सरकार अभी पूर्ण लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं है | लोगों की आर्थिक गतिविधियाँ डगमगा जाने से महाराष्ट्र की जनता के बीच क्लेश उत्पन्न होगा | लेकिन फिर भी ! समय के डिमांड को देखते हुए मुख्यमंत्री किसी भी समय अहम फैसला ले सकते है | .... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)