मुंबई में शूटिंग बंद होने पर , तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शूटिंग बायो बबल के तर्ज पर
- by Admin (News)
- May 05, 2021
तारक मेहता का उल्टा चश्मा का शूटिंग मुंबई से बाहर आरंभ का दिया गया है | अभी पुरे शहर में लॉकडाउन की स्थिति में किसी भी फिल्म , सीरियल व शो की शूटिंग बंद करने हेतु सरकारी घोषणा की गई थी |
इस शो के मेकर आसित मोदी ने मीडिया को बताया कि - मुंबई से बाहर जाकर शूट करने का फैसला लिया , ताकि दर्शकों का मनोरंजन होता रहे | तारक मेहता का उल्टा चश्मा का शूटिंग मुंबई से बाहर रिसोर्ट में बबल बनाकर किया जा रहा है , जहाँ से किसी का भी बाहर आना - जाना माना है |
शो टीम ने अपनी जरुरी सामान व शूटिंग की सारी तैयारी कर रिसोर्ट पहुँच चुके हैं | अगर मुंबई से कोई आर्टिस्ट या टीम के मेम्बर आते हैं , तो उन्हें कोरोना के लिए RTRCR टेस्ट करवा कर आना होगा | बराबर आवा-जाही न करना पड़े , इसलिए इस शो के मेकर आसित मोदी भी , अपनी टीम के साथ पुरी व्यस्था कर के मुंबई से बाहर आ चुके हैं | यहाँ सभी कलाकार निजी कार्य में भी हाथ बटा रहे है , एक परिवार की तरह और वैसे भी यह शो , एक पुरे परिवार को रिप्रजेंट करता आ रहा है |
असल में कलाकार ने हीं आसित मोदी को शहर से बाहर शूट करने का आइडिया दिया था | जिसके बाद आसित मोदी भी तैयार हो गए और कोरोना के डर को बहुत दूर छोड़कर सीरियल परिवार के साथ शूटिंग आरंभ कर दी |
महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगने के बाद मेकर्स ने अपने - अपने शूटिंग को होल्ड पे रखा | मगर तारक मेहता का उल्टा चश्मा , इसे होल्ड से उतारकर कमबैक किया | इसलिए की सीरियल कलाकारों की आमदनी भी न रुके और प्रतिदिन दर्शक इंतज़ार करते हैं , तो उन्हें भी निराश न होना पड़े | अब फिलहाल तो सबकुछ पहले की तरह होना बड़ा हीं मुश्किल है |
अब सवाल है की , काफी दिनों से घर पर बैठे नट्टू काका की वापसी होगी या नहीं ! तो यह समझा जा सकता है कि नट्टू काका बने घनश्याम नायक की उम्र अभी कोरोना काल में शूटिंग के लायक नहीं है | पिछली दफा भी उन्हें उम्र को लेकर हीं घर बैठना पड़ा था |
मुंबई में लॉकडाउन के कारण फ़िल्मी पर्दें के परिवारगण को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है | 2020 के लॉकडाउन के बाद वे किसी तरह आगे बढे थे , परन्तु एक बार फिर 2021 के लॉकडाउन ने तो बहुतों का आर्थिक कमर हीं तोड़कर रख दिया | गंभीर मन व नजरियों पर पैनी दृष्टि डालते हुए फिल्म मेकर और फिल्म जगत से जुड़ी एसोसिएशन ने शूटिंग के लिए नए और सुरक्षित विकल्प भी ढूंढ रहे हैं | तो उन्हें ख्याल आया की , जब IPL खेला जा सकता है तो फिर शूटिंग क्यूँ नहीं हो सकती |
IPL मैचों में बायो बबल के प्रक्रिया को असरकारक बनाया गया और मुसीबतों से छुट्टी मिली | बायो बबल Covid-19 महामारी के बचाव के लिए किया जाता है | इस शब्द का इस्तेमाल अभी भारत के आस्ट्रेलिया दौड़े , IPL का यूएस ओपन जैसे खेल आयोजकों को लेकर बायो बबल का चर्चा जोरों पर है | बायो बबल किसी सुरक्षित वातावरण , जैसे - स्टेडियम , होटल , अलग भवन आदि में आइशोलेट हो और बाकी जगहों से किसी का आना जाना नहीं |
अब आप बायो बबल का सही अर्थ समझ गए होंगे | इसमे रहने वाले लोगों को , बाहरी दुनियां के साथ भी शारीरिक सम्पर्क को रोकने के लिए सिर्फ खास हिस्सों तक पहुँचने की अनुमति होती है | जिस तरह कोरोना महामारी के दौरान IPL मैचों को आयोजित किया गया | उसी तरह फिल्म मेकर भी बायो बबल की तर्ज पर शो की शूटिंग करना चाह रहे हैं |
बायो बबल के उलंघन पर , उन्हें स्वयं की वापसी करनी पड़ी तो , आने के लिए उन्हें कोरोना का 2 बार टेस्ट कराना होगा और दोनों बार लगातार उनकी जाँच रिपोर्ट निगेटिव आनी चाहिए | तभी उन्हें फिर से इस कार्य में भागीदारी मिलेगी | ....... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)