दो कांस्टेबल को
- by Admin (News)
- Jun 09, 2021
15 सेकंड के विडियो ने मचाया बवाल | जब सोशल मीडिया पर "टुकुर - टुकुर देखते हो क्या ? जुल्फें तेरी चेहरा तेरा" गाने पर दो कांस्टेबल ने अदा बिखेरा , तो लोगों ने सवाल उठा दिया | ड्यूटी के दौरान वर्दी में विडियो क्यूँ बनाया ?
याद रहे वर्दी में टुकुर - टुकुर देखना मना है !
विडियो देखने के लिए इस टाइटल पर क्लिक करे :-
दिल्ली पुलिस के दो कांस्टेबल , ड्यूटी के दौरान वर्दी में 15 सेकंड का विडियो क्या बनाया , कि वो अब जंजाल बन गया | वर्दी में गा रही "टुकुर - टुकुर देखते हो क्या" , पर अदा बिखेर रही है महिला हेड कांस्टेबल , जिनका नाम है शशि और उनके जवाब में "जुल्फें तेरी चेहरा तेरा" पर अदा बिखेर रहे कांस्टेबल विवेक माथुर , जिन्होंने अपने चेहरे पर मास्क नहीं लगाया |
ये अदायें बिखेरना उन्हें महंगा पड़ गया और कारण बताओ नोटिस जारी किया गया | बीते मंगलवार को अधिकारीयों ने कहा कि दोनों कांस्टेबल ने विडियो बनाने के दौरान कोरोना वायरस सम्बंधित दिशा निर्देशों का भी पालन नहीं किया | दोनों पुलिसकर्मियों ने सोशल डिस्टेंस के नियम का भी पालन नहीं किया | बीते सोमवार को जारी नोटिस में , इनके आचरण को अधिकारिक कर्तव्यों के निर्वहन के खिलाफ करार दिया गया है |
परन्तु एक बात जरुर है , इसके 15 सेकंड के विडियो ने देश को भरपूर मनोरंजन दिया | जहाँ कोरोना से त्रस्त लोगों के पास हंसी गायब हो गई थी , वहीं ऐसी वर्दी वालों के द्वारा थोड़ी हंसी - ख़ुशी करते इन्हें देख इंसान का वक्त भी कट जाता है | साधारण कपड़े में इस गीत को गाया जाता तो उतना आनंद नहीं मिलता जितना की वर्दी में एक खुशबू नजर आई , कि ये पुलिस वाले भी एक दूसरे से ऐसी दिल्लगी करते है |
अगर इन्हें नोटिस जारी किया गया है और सवाल , वर्दी में गाने पर अदा दिखाने का है , तो सरकार सेंसर बोर्ड पर कैंची क्यूँ नहीं चलाती | जो ड्यूटी पर सरेआम या अपने थाने में हीं फिल्म वाले गाना फिलमाते है , वो फिल्म थानेदार हो , दबंग हो या अन्य | सर्वप्रथम उनपर भी रोक लगनी चाहिए , जो वर्दी को मजाक बनाते आ रहे है |
शायद शशि व विवेक माथुर ने ऐसा कुछ भी ज्यादा नहीं किया और न वर्दी की अवहेलना की , जिससे उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया | उन्होंने सिर्फ थोड़ी सी दिल्लगी की , जिससे किसी का नुकसान नहीं बल्कि इनदोनों के नर्म दिल व स्नेह का भी भाव मिलता है | आगे विभाग ने कुछ सोंच - समझ के हीं कदम बढ़ाया होगा | ..........( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)