Khatron Ke Khiladi Season 11 Starting Date | आज से शुरू हो रहा है खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 , जानें कैसे देखे पूरा एपिसोड | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Jul 17, 2021
अगर आप रोहित शेट्टी के द्वारा होस्ट किये जाने वाला स्टंट शो "खतरों के खिलाड़ी" सीजन -11 का इंतज़ार कर रहे है , तो सभी दर्शकों के लिए इंतज़ार की घड़ी समाप्त होने वाला है और आज यानि 17 जुलाई रात्रि 9:30 बजे से इसका प्रसारण होने कलर्स टीवी चैनल से होने वाला है , जिसका लुफ्त आप उठा पायेंगे | इस शो का प्रसारण सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार रात्रि 9:30 बजे से किया जाएगा |
इस शो को आप कलर्स टीवी के अलावा My Jio App या फिर Voot एप्लीकेशन पर पूरा एपिसोड देख सकते है | My Jio App पर आप टीवी के समय के अनुसार लाइव इसका पूरा एपिसोड फ्री में आप अपने मोबाइल पर देख सकते है | पर Voot एप्लीकेशन पर ज्यादातर संभावना है कि - 5/6 एपिसोड ट्रायल के लिए फ्री में डालकर आगे इस पर सब्सक्रिप्शन चार्ज लगाया जाए |
अगर आप खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का सभी फुल एपिसोड बिलकुल फ्री में देखना चाहते है , तो आपके लिए सबसे बेहतर साधन है My Jio App | ध्यान रहे - इस एप्लीकेशन को सिर्फ Jio यूजर्स हीं अपने मोबाइल पर यूज कर सकते है |
आपको बता दे कि - भारत में कोरोना को लेकर लॉकडाउन लगा , जिसके बाद फिल्म या फिर टीवी शो की शूटिंग पर रोक लगा दी गई और इसी को लेकर खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का शूटिंग साउथ अफ्रीका के कैपटन में किया गया | इस सीजन में श्वेता तिवारी , राहुल वैद्य , दिव्यांका त्रिपाठी , सना मकबूल , निक्की तंबोली , आस्था गिल , महक चहल , अभिनव शुक्ला आदि नजर आयेंगे | इस शो में छठी बार रोहित शेट्टी होस्ट करते नजर आ रहे है |
इस शो का पहला और दूसरा सीजन अक्षय कुमार द्वारा होस्ट किया गया था , जिसके विजेता नेथरा रघुरमण और जेसे रंधावा थे | तीसरा सीजन को प्रियंका चोपड़ा ने होस्ट की थी , जिसके विजेता ऋत्विक भट्टाचार्य थे | चौथे सीजन को फिर अक्षय कुमार ने होस्ट किया , जिसके विजेता आरती छबरिया थी | पांचवे और छठे सीजन को रोहित शेट्टी ने होस्ट किया , जिसके विजेता रजनीश दुग्गल और आशीष चौधरी थे | फिर सातवां सीजन अर्जुन कपूर के द्वारा होस्ट किया गया , जिसके विजेता सुद्धार्थ शुक्ला थे और उसके बाद से लेकर अब तक रोहित शेट्टी होस्ट करते आ रहे हैं |
तो आज से आप सभी तैयार हो जाए , खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का एपिसोड देखने के लिए शानदार स्टंट के साथ | ...... ( न्यूज़ :-भव्याश्री डेस्क )
नोट :- अगर आप अपनी किसी भी रचना ( न्यूज़ / कहानी / कविता / फीचर आदि ) को इस वेबसाइट पर प्रकाशित करना चाहते है , तो इस email पर संपर्क करे | rupesh0199@gmail.com
अन्य न्यूज़ पढ़ने के लिए इस टाइटल पर क्लिक करे :-
अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने वाली पहली महिला द्रोपदी थी , जिसे पांचाली और कन्हैया भी कहते है |
बहुत जल्द गाय के गोबर से बना पेंट बाजार में उपलब्ध , गोबर बिकेगा 5 रुपये किलो | Bhavyashri News

रिपोर्टर
Admin (News)