Breaking News
आज देश के कोने कोने में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े हीं धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है और भक्तगण दूर दूर से अयोध्या की पावन धरती का स्पर्श करने पहुँच चुके है जहाँ भगवान ने जन्म लेकर इस धरती को मालामाल किया | यहाँ लाखो की संख्या में भक्तगण श्रद्धा सुमन व दीप प्रज्वलित करने के लिए इकठ्ठा हुए हैं |
आज भगवान ने श्रीराम के रूप में अवतार लिया था जिसकी कल्पना कर लोग हर्ष मनाते हुए स्वयं को सतयुग में होने का आभाष प्राप्त कर रहे है | लोग यहाँ झूमते / नाचते / गाते दिख रहे है | प्रेम , भावना , पूजा और अर्पण के साथ समर्पण शामिल है , ये सभी मिलता जुलता एक दूसरे से बंधा शब्द है | ठीक उस तरह जहाँ गंगा की सागर में मिलन होता है |
यह वही सागर है जहाँ भगवान विष्णु माता लक्ष्मी के साथ मौजूद होते है और इस बात से अनभिज्ञ नहीं कि भगवान श्रीराम विष्णु के अवतार है और भगवान श्री कृष्ण भी विष्णु के हीं आठवे अवतार है |
आज मंदिर में "हरे रामा हरे कृष्णा हरे कृष्णा हरे हरे" से धरती गुंजयमान होकर और भी पवित्र हो रही है | वहीं आसमान से हर शक्ति इस पावन पर्व पर खुशनुमा फूल की बरसात करा रही हो |
समय समय पर भगवान विष्णु किसी न किसी रूप में अवतार लेकर इस धरती को पावन किया है और सौभाग्यशाली लोग जिन्होंने उन्हें स्पर्श किया , उनका साथ पाया या फिर दीदार कर अमीर हुए | शेष :-अपडेट की तरफ
रिपोर्टर