भारती बटन के निर्माण का कार्य आरम्भ हुआ , जमीं से चलकर आसमान तक पहुँचने की उम्मीद | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Aug 16, 2023
हम और तुम खुश है यूँ आज मिल के जैसे संगम में मिल जाए दो दरिया बहते - बहते | जी हाँ यहीं हुआ और दो मन / दिल मिलकर निर्माण किया बटन उधोग का और इस बटन उधोग का नाम दिया गया "भारती बटन" |
अब लेडीएंस फैशन में शामिल हुआ बटन निर्माण कार्य | जमी से लेकर आसमान तक का सफ़र अब तय करेगी "भारती" जिसमे आपका साथ जरुरी है , देश का साथ जरुरी है तभी भारती विश्व में अपना दस्तक देती हुई आगे बढेंगी |
किसी भी पोशाक में बटन न हो तो खूबसूरती और जरुरत पूरा नहीं होता | जैसे कि चाय में चीनी और सब्जी में नमक जरुरी है ठीक वैसे हीं कपड़ो के सौन्दर्य में बटन की ख़ास आवश्यकता पड़ती है | बटन के बिना कपड़े अधूरे पड़ जाते है और वे शोभनीय नहीं लगते |
हाथ व मशीन के सहयोग से बनाये जाने वाला बटन एक अद्दभुत खूबसूरती प्रदान करने वाला है जिसमे यह बटन सिर्फ आम बटन नहीं होगा इसके साथ हीं कुछ खास बटन भी मार्केट में उतारने की तैयारी चल रही है | वैसे तो इस बटन का निर्माण कुछ पूर्व से किया गया मगर मार्केट में इसे उतारा नहीं गया था | हमारी सोंच थी कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हम आपके सामने अपने इस लक्ष्य को दर्शाएंगे और हमारा सोंचना आज पूरा हुआ |
हम इसके लिए समय का शुक्रियाअदा करते है कि उन्होंने हमारा साथ दिया | मन जो सोंचता है उसे जमीन पर उतारना हीं सफलता का पहला सोपान है | सिर्फ सोंचना , चाहते रहने से कुछ नहीं होगा , इसका जीता जागता सबूत है हमारा आज का यह पावन दिन | हमारे पूर्वजों ने अगर अपनी चाहत को एकता के धागे में नहीं पिरोते तो क्या हम स्वयं को आजाद भारत का नागरिक कहला पाते , बता पाते | इसके लिए हमारे पूर्वजों ने जो कुर्बानी दी है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनकी यहीं जीत हमारे लिए एक विश्वास बनता है | हम इसी विश्वास को अपने मन में , दिलो में समाकर अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ते है और स्नेह - स्नेह जमी से लेकर आसमान तक का सफ़र कर चुके हैं , कर रहे हैं |
कठिनाइयों से लड़कर / उलझकर जीतना आसान नहीं होता मगर ठान ली जाए अगर तो मुश्किल और नामुमकिन भी नहीं होता | हौंसला बुलंद हो तो फ़तेह हासिल होकर रहेगा जैसे कि आसान हुआ चाँद पर पहुँचना |
ये है भारती "भारती बटन" की निर्माता | बहुत सरल , सुलझी हुई विचारधारा और खुबसूरत व्यक्तित्व की धनी जिनकी मुस्कराहट में पवित्रता भरी हुई है और मन उड़ान की तरफ भरता हुआ प्रतीत होता है | इन्होने लेडीएंस फैशन के साथ हाथ मिलाया और बटन निर्माण कार्य में उड़ान भरने की सोंची | सुन्दरता सिर्फ सूरत का नाम नहीं इसमे सीरत भारी पड़ जाता है |
भारती "भरत कार्य" करने में भी माहिर है | ये भरत काम बहुत हीं सफाई से करती हैं | भरत काम कपड़ो की सुन्दरता में चार चाँद जड़ता है |
आज से हमने बटन को देश के सामने रखने का कार्य आरम्भ किया | कुछ भी असंभव नहीं , अगर ठान ली जाए और अपने 24 घंटे की भागमभाग से कुछ घंटा स्वयं के लिए निकाली जाए , तभी इतिहास लिखना संभव होगा और हम लिख पायेंगे | अभी हमें "भारती बटन" की तरफ उसके प्रकाश में ध्यान देना है तभी विकास खिलकर सामने आएगा जिसमे समाज / देश और दुनियां का सहयोग , साथ जरुरी है |
उड़ान अभी बाकी है ........ अभी तो बहुत दूर जाना हैं | एक के बाद एक उंचाई को फांदते चलेंगे हम तभी मंजिल करीब आएगा | सदैव चलते रहना हीं जीत की निशानी होगी | सभी लोग चाहते है जीतना , हर हाल में जीतना मगर आप हारते वहीं हैं जहाँ आप अपने मन की नहीं कर पाते | तीसरा जब भी आपकी सोंच में कदम रखेगा आप वहीं डगमगा जायेंगे और आप उतने आत्मविश्वास को लेकर कहीं भी , कभी भी छलांग नहीं लगा पायेंगे , सदैव आपको डूबने का डर बना रहेगा | यहीं डर को हटाने और आत्मविश्वास जगाने का पल आज का दिन है जहाँ स्वयं को चट्टान की तरह ठोस बनाइये | समुन्द्र की रेत कुछ पल के लिए चट्टान को जरुर ढक देता है मगर वह डूबता नहीं और उसका अस्तित्व सदैव बरकरार रहता है | वह तैर कर भी पार होगा या फिर समुन्द्र के हिलोरे को हीं शांत होना पड़ेगा और आपकी जीत सामने होगी |
आज के दिन बटन उधोग की बाते करना मन को बहुत शकुन दे रहा है | इसलिए हमने इस लाइन को गीतों की समुन्द्र से उठाकर इस पंक्ति में जीत की सुबह के लिए अंकित किया है - "हम और तुम खुश हैं यूँ आज मिल के जैसे संगम में मिल जाए दो दरिया बहते - बहते" | अभी तो बहुत दूर जाना है भारती को लेडीएंस फैशन के साथ , जहाँ जीत का एक खुबसूरत रंगोली बनेगा और सजेगा एक इतिहास बनकर लोगो के पटल पर , कभी न बुझने वाला वह भोर का सितारा जो चमकेगा आसमान में | अब भारती भी लिखेगी एक इतिहास क्यूंकि उन्हें इतिहास बनना पसंद हैं | उनकी आँखों में मैंने देखे है उस तेज को जहाँ आने वाले कल के लिए सुमार्ग बनेगा | ............ ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)