Breaking News
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथेम्पटन के "द रजिस बाउल" स्टेडियम में 18 जून को खेला जाएगा | इसके लिए टीम इंडिया की 11 प्लेयर घोषित की जा चूकी है |
मोहम्मद शमी , इशांत शर्मा , जसप्रीत बुमराह , रोहित शर्मा , शुभमन गिल , चेतेश्वर पुजारी , रिश्व्पंत , रविन्द्र जेडेजा , रविचंद्रन आश्विन , अजिंक्य रहाणे | ये सभी प्लेयर विराट कोहली के कप्तानी में अपना पर्दर्शन करेंगे और इन्हीं टीम पर इंडिया को ट्रॉफी दिलवाने की जिम्मेदारी होगी |
जसप्रीत बुमराह , आस्ट्रेलिया सीरिज के बाद शादी के लिए लम्बी छुट्टी पर थे | वहीं रविन्द्र जडेजा और मोहम्मद शमी दिसम्बर में चोटिल होकर उस सीरिज से बाहर हो गए थे | अब फिर इसबार उनकी वापसी हुई है |
यह मैच 18 से 22 जून के बीच खेला जाना है | अब क्रिकेट देखने वाले दीवानों की कमी नहीं , क्यूंकि हर खिलाड़ी के फैंस अपनी मनपसंद खिलाड़ी के धमाकेदार प्रदर्शन को फाइनल में देखने के लिए बेताब है |
भारत की तरफ से कप्तानी कर रहे विराट कोहली की टीम और दूसरी तरफ केन विलियमसन कीवी की टीम दोनों आमने - सामने होगी | भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबले में टॉस दोपहर 3 बजे होगा | न्यूजीलैंड ने अभी कुछ दिन पूर्व , मेजबान इंग्लैण्ड को टेस्ट सीरिज में 1-0 से हराया था | 22 साल बाद न्यूजीलैंड ने इंग्लैण्ड को उनकी हीं धरती पर मात दी | ऐसे में इसबार कप्तान बने केन विलियमसन कीवी का हौसला काफी बुलंद है | लेकिन बात अब भारत के साथ मुकाबले की है , जिसमे उनके सामने कप्तानी संभालेंगे विराट कोहली | अब देखना है - फाइनल में किसका असर अपने देश में जीत का झंडा लहरायेगा |
वैसे इन दोनों देशों के बीच हो रहे फाइनल मैच का प्रसारण Star Sports नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकता है | साथ हीं मोबाइल पर भी इस मैच को लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से Hot Star एप्प और Jio TV एप्प पर भी देखा जा सकेगा |
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार 18 जून से आरम्भ होने वाला ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 18 से 22 जून तक प्रसारण देखा जा सकता है | एक अहम् बात की - भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार देखा जा रहा है कि , पहली बार जब टीम इंडिया किसी न्यूट्रल वेन्यु पर खेलेगी | भारतीय क्रिकेट के लिए एक नया पन्ना जुड़ता हुआ नजर आएगा | क्यूंकि ये दोनों देश की टीम तीसरे देश में मैच खेलेगी |
गौर करने की बात है कि - ICC का कोई भी खिताब , पिछले कई साल से टीम इंडिया ने अपने नाम नहीं किया है | इसबार विराट कोहली पर सबकी नजर है | मौका है - अगर चाहत जगा ली जाए , तो वर्षों से वीरान पड़ी जीत को पाया जा सकता है | वैसे तो यह मैच काफी रोचक होने वाला है और इसमें भारतीय खिलाड़ी को हर वकत चौकन्ना व सतर्क रहना होगा |
आज दोपहर 3 बजे टॉस के बाद , क्रिकेट मैच देखने के शौक़ीन , अपनी पारखी नजरे उनके गेंद और बल्ला पर डालेंगे | किस गेंद में कितना रन किसने लिया ? अभी लॉकडाउन की स्थिति है , लगभग अधिकांशतः लोग घर में है | तो फिर इस बरसात के मौसम में चाय और गर्म पौकोड़ों के साथ मैच देखने का मजा हीं कुछ और होगा | ........ ( खेल न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )
रिपोर्टर