Breaking News
संता नाम का एक दर्जी था , जो अपनी टेलर की दूकान खोल रखा था |
एक दिन दूकान जाने के लिए बस में चढ़ा , तभी उसका फोन आ गया |
फोन पर कुछ देर नोक झोंक हुई और फिर सांता ने चिल्लाते हुए कहा :- तू उसका हाथ काटकर रख | मै आकर उसका गला काट दूंगा |
फिर क्या था ? थोड़ी देर में संता खुद को जेल के अन्दर पाया |
एक बार 5 डॉक्टरों की टीम ने एक बड़े हाथी का ऑपरेशन किया | ऑपरेशन सफल होने के बाद डॉक्टर ने कम्पाउंडर से कहा - देखो कोई औजार तो नहीं छुट गया हाथी के पेट में |
कम्पाउंडर - औजार तो सब है , मगर डॉ० गुप्ता कहीं दिखाई नहीं दे रहे है |
भोलू - पायल तुम लड़कियां न इतनी सुन्दर क्यूँ होती हो ?
पायल - क्यूंकि हम सबको भगवान बनाते है |
भोलू - अच्छा ! बोल तो ऐसे रही हो , जैसे हम सबको भगवान ने मजदूरों से ठेका देकर बनवाया है |
रिंकी - मै एक ऐसे लड़के से शादी करुँगी , जिसका कारोबार काफी ऊँचा हो |
पिंकू - तो फिर मुझसे हीं कर लो ! मेरी पहाड़ो पर चाय की दूकान है |
एक शराबी नशे की हालत में सड़क पर चल रहा था और चलते - चलते एक अर्थी से टकरा गया | चारो कंधे से अर्थी नीचे गिर गई |
सभी लोग उस शराबी को पीटना शुरू कर दिया |
थोड़ी देर में शराबी ने कहा - अबे जो गिरा वो तो कुछ बोला नहीं , तुमलोग कहे को नेता बन रहे हो |
( भव्याश्री न्यूज़ द्वारा प्रकाशित : सोशल मीडिया के सौजन्य से )
रिपोर्टर