Breaking News
एक लड़के ने , किसी अंजान लड़की को कमल का फूल दिया | लड़की गुस्से में आकर लड़के को एक जोरदार थप्पड़ जर दिया |
लड़का :- तूने मुझे थप्पड़ क्यूँ मारा ? मै तो भाजपा का प्रचार कर रहा था |
लड़की :- मै भी कांग्रेस का हीं प्रचार कर रही हूँ !
अगर आपका कलम खो जाए तो आप नया ले सकते हैं | मगर वहीं कलम का ढक्कन खो जाए तो आप उसे नया नहीं खरीद सकते है |
इसलिए कलम हमेशा "टिंचुक - टिंचुक" वाला हीं खरीदना चाहिए |
रेलवे स्टेशन पर गाड़ी का इंतज़ार कर रही एक पत्नी ने अपने पति से कहा :- अरे प्यास लगी है , कम से कम पानी तो ला दो |
पति :- कहो तो मै समोसे और गुलाब जामुन भी ले आऊँ
पत्नी :- अरे तुम कितने अच्छे हो , यह सुनकर तो मेरे मुंह में पानी आ गए |
पति :- बस तो अब इसी पानी से अपनी प्यास बुझा लो |
एक कंजूस पिता अपने बेटा को जोर - जोर से पीट रहा था |
पड़ोसी :- क्यूँ पीट रहे हो बच्चों को ?
पिता :- मैंने इसको कहा कि - एक एक सीढ़ी छोड़कर चढ़ा कर , चप्पल कम घिसेगी | नालायक दो - दो सीढ़ी छोड़कर चढ़ा और अपना पैजामा फाड़ लिया है |
पड़ोस के घर में सत्यनारायण भगवान की पूजा हो रही थी | गुप्ता जी अचानक अपने सामने आरती की थाली देखकर , अपने जेब से सभी नोटों को छांटते हुए ,एक 10 का फटा हुआ नोट निकालकर थाली में रख झटपट से प्रणाम ऐसे किया , जैसे कोई देखे नहीं |
वहां बहुत भीड़ थी | पीछे से एक आंटी जी ने , गुप्ता जी के कंधे पर हाथ देती हुई 2000 का एक नोट बढ़ाया | गुप्ता जी नोट को लेकर बहुत शर्मिंदा हुए और फिर आरती की थाल के पास जाकर , थाल में 2000 का नोट रखकर अपना फटा हुआ 10 का नोट वापस लेकर आ गया |
बाहर निकलते समय गुप्ता जी ने , उस आंटी को श्रद्धा पूर्वक नमस्कार किया | तब आंटी जी ने बताया - जब आप आरती के समय अपने जेब से पैसे निकाल रहे थे तभी , वहां पर आपका 2000 का नोट गिर गया था | वहीं नोट मैंने आपको वापस किया |
गुप्ता जी अभी कोमा में है , बोलो सत्यनारायण भगवान की जय !
( सोशल मीडिया के सौजन्य से :- भव्याश्री न्यूज़ )
नोट :- अगर आप अपनी किसी भी रचना ( न्यूज़ / कहानी / कविता / फीचर आदि ) की इस वेबसाइट पर प्रकाशित करना चाहते है , तो इस email पर संपर्क करे | rupesh0199@gmail.com
न्यूज़ पढ़ने के लिए इस टाइटल पर क्लिक करे :-
हाथों में मेहंदी रचाकर बारात आने से पहले दुल्हन फरार , प्रेमी हिरासत में | लड़की घर लौटी
जीजा , नाबालिग साली को आखिर कहाँ भगा ले गए , ससुराल में दरार | थाने में शिकायत दर्ज |
रिपोर्टर