Breaking News
सामग्री :- दूध + छेना का पानी , मैदा , चीनी , घी , छोटा इलाइची , गुलाब जल , किशमिश , बादाम , काजू , निम्बू आदि |
गर्म दूध को निम्बू के रस या छेना का पानी के सहायता से फाड़ कर , उसे ठंढी होने पर छान लें और एक सूती कपड़े में थोड़ी देर यानि पानी रिसने तक किसी जगह पर टांग दे |
थोड़ी देर बाद उसका पानी ख़त्म हो जाएगा | फिर छेना को कपडे से बाहर निकालकर , उसे किसी बर्तन में रखकर फ्रीज के आइस बॉक्स में डाल दें | ठंढी होने तक उसे फ्रीज में हीं रखे | पुनः उसे निकालकर थाल में थोड़ा मैदा ( 250 ग्राम छेना में एक चम्मच मैदा ) और मिठानुसार चीनी का घोल , पिसा हुआ किशमिश , काजू उसमे डालकर थोड़ा घी डाले और इलाइची पाउडर डालकर खूब गुथे और छोटे - छोटे गोले बना ले |
अब कड़ाही में घी डालकर उसे गर्म करे | गर्म घी में उस गोले को डालकर छानने से पूर्व चीनी को थोड़े पानी में आंच पर खौलाए और गढ़ा रस तैयार करे | अब छाने हुए सूखे छेने के गोले को चीनी वाली रस में डाल दे | थोड़ी देर में वह धीमी आंच पर बड़ा होता जाएगा | जब छेना का गोला फुल जाए तो उसे उतार ले और ठंढा होने के बाद इलाइची पाउडर और गुलाब जल डालकर परोसें | ......( व्यंजन बनाने की विधि :- भव्याश्री डेस्क )
रिपोर्टर