Breaking News
बेसन कोप्ता
सामाग्री :- बेसन , घी , मक्खन , सरसों तेल , मिर्चा पाउडर , गर्म मशाला , धनिया पाउडर , हल्दी पाउडर , नमक , लहसन पेस्ट , आदी पेस्ट , धनिया पत्ता , प्याज , टमाटर |
बनाने की विधि :- सबसे पहले बेसन को छन्नी में चाल ले फिर पतीले में डालकर उसमे उपरोक्त दिए गए मशाला में से स्वादानुसार मशाला व नमक बेसन में डालकर हल्के पानी की सहायता से गाढ़ा पेस्ट बना ले | फिर एक बड़ा सा प्याज और एक छोटा टमाटर , दोनों को मिक्सी में पिस ले | अब बेसन के बनाये गए पेस्ट को मिक्सी में डाल दें और इसमे मक्खन व लहसन , आदी पेस्ट का थोड़ा मात्रा डाल दें | इसे आधा मिनट ग्राइंड करे , अब यह अच्छी तरह ग्राइंड होकर , सॉफ्ट बनकर तैयार है |
अब पतीले में पानी डालकर गैस पर चढ़ा दे और किसी भी ढक्कननुमा प्लेट में बेसन का घोल डाले दे | अब आपको इस बेसन को , पतीले के पानी के अन्दर डालकर सिर्फ भांप से पकाना है | इसलिए इस ढक्कननुमा प्लेट को पानी से उंचा किसी टिफिन पर रखकर पतीले को ढक दे | लगभग 20 मिनट के बाद यह पूरी तरह पककर तैयार हो जायेगा | अब आप चाकू को बेसन के अन्दर डालकर देख लीजिये , कहीं बेसन तो नहीं लग रहा चाक़ू पर , अगर नहीं लगे तो समझ जाइए बेसन तैयार हो चूका है | अब उसे पतीले से बाहर निकाल लीजिये और चाकू की सहयाता से चारो तरफ होल बना दीजिये , ताकि जमा हुआ बेसन उसी आकार में बाहर निकल आये |
अब जमाया हुआ बेसन आपके प्लेट में निकल चुका है | अपने मन के अनुसार छोटे - छोटे टुकड़े में कट कर ले | अब चूल्हे पर इस कटे हुए बेसन के टुकड़े को या तो तवे पर सरसों तेल में तल लीजिये या फिर छान लीजिये | अब बारी है मशाला तैयार करने की -
इसके लिए आप दो बड़े प्याज को बारीक काट ले और एक टमाटर को भी छोटे - छोटे टुकड़े में कट कर ले | अब कढाई में तेल को गर्म होने दे और उसमे कट किये प्याज को डाल दे और उसे ब्राउन होने तक भुने | इसके बाद उसमे टमाटर डाल दे और उसे हल्का गलने दे | फिर उपरोक्त दी गई मशाले की सूची में से स्वादानुसार मशाला डाले | अब इसमे दो चम्मच घी डाल दे , घी डालने से स्वाद लाजवाब हो जाएगा |
अब इसे तीन - चार मिनट तक चूल्हे पर चलाते रहे और अब इसमे रस के अनुसार पानी डालें , ध्यान रहे कोप्ता में कम हीं पानी डाले जाते है | मशाले में एक भांप होने दे , जब वह खौलने लगे तो उसमे बेसन के काटे गए पीसेस को एक - एक कर के डाल दें | लेकिन पीसेस डालने से पहले एक बात का ख्याल जरुर रखे कि - बेसन पिस को खाने के कांटे से हल्का - हल्का होल कर दे ताकि उसमे मशाला पानीआसानी से जा सके | अब इसमें चार - पांच उबाल आने दे |
देखिये कोप्ता का रस गाढ़ा हो चूका है | इसे चूल्हे से नीचे उतार लें और बचे हुए मक्खन को इस रस में मिला दे | आपके पास धनिया के पत्ते भी हैं , इसके 10/12 पत्ते को कोप्ते पर सजा दे ताकि वह रस में डूब जाए | कड़ी पत्ता हो तो उसे भी आप रख सकते हैं | अब पांच मिनट तक उसे ढके रहने दीजिये |
लीजिये अब आपका कोप्ता बनकर तैयार हो चूका है | लाजवाब कोप्ता , वाह ! क्या स्वाद है ? और खूबसूरती गजब का |
एक बात ध्यान देने की है - मशाला , तेल , घी अपने शरीर की क्षमता और स्वास्थ को देखकर हीं डाले | ऐसे भी कोप्ता तो कभी - कभी हीं खाने की चीज है , तो अच्छे ढंग से हीं बनायेंगे तो खाने में मजा आएगा | लेकिन एक बार इस विधि से बनाइएगा जरुर , फिर आप कह उठेंगे - वाह ! क्या स्वाद है ? लाजवाब है | ...... ( व्यंजन बनाने की विधि :- श्रेया रानी )
रिपोर्टर